Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » संविधान दिवस पर मुज़फ़्फ़रनगर से लखनऊ कूच करेंगे कांग्रेसी: 26 नवंबर को ‘संविधान बचाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे जिले के नेता और कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष बोले- संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए आगे आएं लोग

संविधान दिवस पर मुज़फ़्फ़रनगर से लखनऊ कूच करेंगे कांग्रेसी: 26 नवंबर को ‘संविधान बचाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे जिले के नेता और कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष बोले- संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए आगे आएं लोग

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले कांग्रेस के ‘संविधान बचाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम में मुज़फ़्फ़रनगर से भी बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया ने मीडिया से बातचीत कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने जिले के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में भागीदारी करने की अपील की है।

सतपाल कटारिया ने बताया कि 26 नवंबर को होने वाला यह कार्यक्रम लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि मुज़फ़्फ़रनगर से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर इस अभियान में अपनी भागीदारी करेंगे। पार्टी की ओर से कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है।

जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने कहा कि संविधान, मताधिकार और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से देश के नागरिकों को मतदान का अधिकार मिला। उनके अनुसार, वोट देने का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कटारिया ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अपने वोट, संविधान और अधिकारों की रक्षा के लिए इस अभियान को सफल बनाना जरूरी है। इसी संदेश के साथ कांग्रेस ने संविधान दिवस पर लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

ALSO READ THIS :  80वां स्वतंत्रता दिवस: मुजफ्फरनगर में किरण समाज उत्थान सेवा समिति ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मुज़फ़्फ़रनगर के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हों।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें