Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: ‘वोट चोरी नहीं चलेगी’ के नारे लगाते हुए की गई इस्तीफे की मांग

मुज़फ़्फ़रनगर में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: ‘वोट चोरी नहीं चलेगी’ के नारे लगाते हुए की गई इस्तीफे की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन सोमवार को मुज़फ़्फ़रनगर में भी सड़क पर नजर आया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन मित्तल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई। यह प्रदर्शन कांग्रेस के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार के नाम और तस्वीर के साथ विरोध करते हुए सड़क पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान पुतले के जरिए भी विरोध जताया गया। कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोरी नहीं चलेगी’ और ‘चंदा चोरी नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की।

प्रदर्शन को देखते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी और कचहरी चौकी प्रभारी प्रशांत गिरी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। वहां DM के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कांग्रेस की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग के साथ संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी रखी गई।

कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सरकार तथा संबंधित संस्थाओं से जवाबदेही की मांग की। यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है जब कांग्रेस समेत विपक्षी दल CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालिया प्रदर्शनों में विपक्ष ने SIR और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों को लेकर CEC के इस्तीफे की मांग की है।

ALSO READ THIS :  विकास भवन में कई फुट लंबा सांप निकलने से मचा हड़कंप: कर्मचारियों में अफरा-तफरी, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें