Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » पुलिस की प्रेमी के पिता के कातिल से मुठभेड़: मुख्य आरोपी शुभम पैर में लगी गोली लगने से घायल, वारदात के 8 दिन बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस की प्रेमी के पिता के कातिल से मुठभेड़: मुख्य आरोपी शुभम पैर में लगी गोली लगने से घायल, वारदात के 8 दिन बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के चर्चित सुभाष बालियान हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम उर्फ छोटन को बीती रात करीब 11 बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई रंजिश में प्रेमिका के भाई शुभम ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमी के पिता सुभाष बालियान की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात के बाद से फरार चल रहे शुभम की बुधवार की रात बुढ़ाना-शाहपुर मार्ग पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के दौरान उसके पैर में गोली लगी और उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया।

आपको बता दें कि 15 सितंबर को शामली रोड पर पिन्ना गांव के पास किनौनी निवासी सुभाष पुत्र रणवीर निवासी किनोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के पीछे प्रेम-प्रसंग से जुड़ी रंजिश सामने आई थी। इस मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई थीं। 16 सितंबर को बंटी उर्फ राहुल को लकड़संधा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, मुख्य आरोपी शुभम उर्फ छोटन समेत अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर थे।

बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि सुभाष हत्याकांड में वांछित शुभम बुढ़ाना-शाहपुर मार्ग से निकलने वाला है। पुलिस टीम ने रास्ते में चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद एक युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह वापस मुड़ा और जंगल की ओर भागने लगा।

पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस की ओर से आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई। फायरिंग जारी रहने पर जवाबी कार्रवाई हुई, जिसमें शुभम के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

ALSO READ THIS :  पुलिसिया टॉर्चर की इंतहा! व्हाट्सएप कॉल से दिन-रात परेशान यूसुफ बोला, 'और टॉर्चर हुआ तो आत्महत्या कर लूंगा'

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम उर्फ छोटन पुत्र सतेन्द्र, निवासी ग्राम किनौनी, थाना शाहपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

सुभाष बालियान हत्याकांड में शुभम की गिरफ्तारी को पुलिस की जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। अब उसके साथ हत्या में शामिल बताए जा रहे बाकी आरोपियों की भूमिका और वारदात के पीछे की पूरी कहानी को लेकर पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें