मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़: भारी संख्या में बने-अधबने तमंचों समेत 7 गिरफ्तार, SSP ने दिया 20 हजार का इनाम

मुज़फ़्फ़रनगर। शाहपुर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कथित अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से सात आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 12 बने और चार अधबने अवैध हथियार, 86 कारतूस, हथियारों के पार्ट्स, शस्त्र […]

24 सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी-भीम आर्मी का प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, आरक्षण और वंचित वर्गों के प्रतिनिधित्व की मांग

मुज़फ़्फ़रनगर। सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के प्रतिनिधित्व समेत 24 सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे से करीब 4 बजे तक चले इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर एससी, एसटी, ओबीसी, […]

सास ने मां और देवर ने भाई बनकर विधवा पुत्रबहू को दी नई जिंदगी: खतौली में सास ने विधवा बहू की कराई दूसरी शादी, देवर ने किया कन्यादान; रिश्तों की नई मिसाल

मुज़फ़्फ़रनगर। आमतौर पर पति की मौत के बाद एक महिला की जिंदगी कई मुश्किलों से घिर जाती है। लेकिन खतौली की मीनाक्षी की कहानी कुछ अलग है। जिस घर में वह करीब 10 साल पहले बहू बनकर आई थी, उसी घर ने पति की मौत के बाद उसका साथ नहीं छोड़ा। सास सुनीता ने बहू […]

मुजफ्फरनगर में विधवा के प्लॉट और गन्ने की फसल पर कब्जे का आरोप, बच्चों की रोजी-रोटी छिनने की शिकायत लेकर DM के दरबार पहुंची महिला

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के शेरनगर गांव की एक विधवा ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अपने प्लॉट पर जबरन कब्जा कराने और गन्ने की फसल नष्ट करने की शिकायत DM से की है। रहनुमा का कहना है कि जिस जमीन पर गन्ने की फसल खड़ी थी, वही उसके और उसके दो […]

डब्ल्यूपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा बदलाव, ल्यूक विलियम्स बने महिला टीम के नए हेड कोच; हरमनप्रीत के साथ संभालेंगे चैंपियन टीम की कमान

मुंबई। महिला प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी महिला टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी कोच ल्यूक विलियम्स को महिला टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। ल्यूक विलियम्स अब लिसा केटली की जगह टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। मुंबई इंडियंस की […]

मुजफ्फरनगर में प्रधान के इकलौते बेटे की हत्या: खेत में पड़ा मिला 12वीं के छात्र का शव, खुलासे के लिए 3 टीमें गठित

मुज़फ़्फ़रनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरैटी में ग्राम प्रधान के इकलौते बेटे की हत्या से सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गांव की सड़क के पास खेतों में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान रोहन राठी के रूप में हुई है। वह गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान विवेक राठी […]

मुजफ्फरनगर में टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी की ताकत, 7 टीबी मरीजों को लिया गोद; पोषण पोटली भी बांटी

मुजफ्फरनगर। टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी से मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला क्षय रोग केंद्र मुजफ्फरनगर पर टीबी मरीजों को गोद लेने की पहल की गई। जिला चिकित्सालय स्थित एआरटी सेंटर के स्टाफ तथा चिकित्सकों ने मिलकर सात टीबी मरीजों को गोद लिया। इस दौरान मरीजों के बेहतर पोषण और जल्द […]

111 हरे पेड़ों की कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन’ का ऐलान: पेड़ों की कटाई की अनुमति का विरोध, DM से कार्रवाई की मांग, आज से आंदोलन की चेतावनी

मुज़फ़्फ़रनगर। मुख्यमंत्री के वृक्षारोपण अभियान और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियानों के बीच बेलड़ा कोठी क्षेत्र में 111 हरे-भरे पेड़ों की कटाई की अनुमति दिए जाने का मामला सामने आया है। पेड़ों की कटाई के विरोध में गुरुवार को किसान सेवक विनीत त्यागी और आंदोलन से जुड़े लोगों ने 24 सितंबर यानी […]

मुजफ्फरनगर के 8 गांवों के मृत पशुओं का हड़वाड़ा बना मुसीबत: दुर्गंध और आवारा कुत्तों से परेशान ग्रामीण बोले- “एक हफ्ते में समाधान नहीं तो करेंगे पलायन”

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के नंगला गांव में आबादी के नजदीक चल रहे हड़वाड़े को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सामने आया है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने मीडिया से वार्ता कर बताया कि पिछले चार-पांच साल से हड़वाड़े की समस्या बनी हुई है। आसपास के करीब आठ गांवों से मृत पशु […]

अभद्रता के विरोध पर भाई–बहन की पिटाई, VIDEO वायरल: मुजफ्फरनगर में सरेआम दबंगई, सड़क पर दोनों को पीटते दिखे हमलावर

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के तितावी थाना क्षेत्र के सैदपुर खुर्द गांव में बुधवार की मध्य रात्रि भाई-बहन के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंग घर में घुस गए और एक लड़की के साथ अभद्रता की। जिसका युवती के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट […]