Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मीनाक्षी चौक में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध कब्जे ध्वस्त: सिटी मजिस्ट्रेट और नगरपालिका ईओ की मौजूदगी में कार्रवाई; सामान जब्त, दुकानदारों को चेतावनी

मीनाक्षी चौक में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध कब्जे ध्वस्त: सिटी मजिस्ट्रेट और नगरपालिका ईओ की मौजूदगी में कार्रवाई; सामान जब्त, दुकानदारों को चेतावनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के मीनाक्षी चौक पर सोमवार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नगरपालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल और नगरपालिका ईओ पवन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अभियान के दौरान सड़क और नालियों के ऊपर किए गए अवैध निर्माण और कब्जे हटाए गए। मौके पर मिला सामान भी नगरपालिका की टीम ने कब्जे में ले लिया।

सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल ने कहा कि दुकानदारों को कोई नई हिदायत नहीं दी जा रही है। पहले से ही व्यवस्था है कि नाली के ऊपर या नाली से बाहर अतिक्रमण नहीं किया जा सकता। दुकानदार अपनी दुकान की निर्धारित जगह का ही इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि सड़क और नाले के बीच खाली जगह पर भी कई बार कब्जा कर लिया जाता है, जिसे समय-समय पर अभियान चलाकर हटाया जाता है।

उन्होंने साफ किया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों के बाहर सड़क और नाली की सीमा तक किए गए कब्जों को हटाया, जिससे बाजार क्षेत्र में कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हलचल रही।

इस बार नगरपालिका की कार्रवाई के साथ फूड सेफ्टी विभाग की टीम भी मौजूद रही। टीम ने मीनाक्षी चौक क्षेत्र के होटल और दुकानों पर खाद्य सामग्री व साफ-सफाई की स्थिति जांची। एक होटल में गंदगी मिलने पर संचालक को चेतावनी दी गई।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि संबंधित दुकान से करीब 10-15 दिन पहले भी खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए थे। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि जहां साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता हो, वहां से खाद्य सामग्री खरीदने से बचें।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में छात्रा से छेड़छाड़ का CCTV वायरल: युवक ने रास्ते में रोका और थप्पड़ मारा, बुढ़ाना में छोटे बाजार की घटना के दो वीडियो सामने आए
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें