Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ‘मौलाना’ ने की थी सर्राफ की दुकान पर लूट! कर्ज चुकाने के लिए वारदात, पुलिस ने खंगाले 200 से ज्यादा CCTV कैमरे

‘मौलाना’ ने की थी सर्राफ की दुकान पर लूट! कर्ज चुकाने के लिए वारदात, पुलिस ने खंगाले 200 से ज्यादा CCTV कैमरे

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाली घटना ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। गांव की मस्जिद से निकाले जाने के बाद मुफलिसी और कर्ज से दबे एक मौलाना ने सर्राफ की दुकान से लूट की वारदात को अंजाम दिया।

jin88bet.one

गत 2 फरवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोती महल में नवीन शर्मा की ज्वैलरी दुकान पर यह सनसनीखेज लूट हुई थी। बदमाश ने घर में शादी होने का बहाना बनाकर 5 सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा और मौका मिलते ही छीनकर फरार हो गया।

ak168app.baby
पीड़ित सर्राफ नवीन शर्मा

आबकारी चौकी पुलिस ने लगाई पूरी ताकत

ak168app.club

इस वारदात को सुलझाने के लिए आबकारी (शिव चौक) पुलिस चौकी इंचार्ज शशि कपूर और तेज-तर्रार कांस्टेबल नवीन सैनी ने पूरी ताकत लगा दी। टीम ने बिना समय गंवाए पूरे इलाके में सघन तलाश शुरू की।

पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कथित लुटेरा मल्हुपुरा तक पैदल दौड़ता नजर आया और फिर कैमरों की रडार से गायब हो गया।

ks168app.site

ic88

ic88

शहर में दिन भर घूमता रहा था ‘बदमाश’

पुलिस टीम ने और भी कैमरे चेक किए तो आरोपित संदिग्ध शहर में इधर-उधर घूमता दिखाई दिया। कभी लोहिया बाजार, कभी दाल मंडी चौराहा, कभी बघरा तांगा स्टैंड तो कभी शहर के दूसरे कौने में।


पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में पूरे 8 दिन लगे, क्योंकि किसी भी सीसीटीवी फुटेज में उसका चेहरा साफ नहीं आ रहा था। यह पुलिस के लिए बहुत बड़ा चैलेंज था। बावजूद इसके आखिरकार पुलिस के हाथ बदमाश के गिरेबान तक पहुंच ही गए।

ALSO READ THIS :  साइबर ठगों की ‘बैंक अकाउंट फैक्ट्री’ का खुलासा: ठगी की रकम मंगाकर कैश करते थे दो युवक, कमीशन काटकर USDT से भेजते थे आगे, मेरठ के दो शातिर अरेस्ट
ic88

ic88
मौलाना से बरामद लूटी गई सोने की अंगूठी

अंगूठी समेत दबोचा मौलाना

lr88

चरथावल रोड से न्याजुपुरा जाने वाले रास्ते पर नाहिद हसन पुत्र युनुस निवासी ग्राम नगला रियावली थाना रतनपुरी को धर दबोचा। उसके कब्जे से पुलिस को सर्राफ नवीन शर्मा की दुकान से लूटी गई सभी 5 सोने की अंगूठियां (3 लेडीज, 2 पुरुष) बरामद हो गईं।

lr88

मौलाना से लुटेरे तक का चौंकाने वाला खुलासा

lr88

पुलिस की पूछताछ में नाहिद हसन ने बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि वह गांव की एक मस्जिद में मौलाना था, लेकिन उसे वहां से निकाल दिया गया और किसी दूसरे को जिम्मेदारी दे दी गई।

lr88


आगे बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण किसी दूसरी मस्जिद में काम नहीं मिला। उसने कपड़ों की दुकान खोल ली, लेकिन घाटा हुआ और 32 हजार रुपये का कर्ज चढ़ गया।

उसने बताया कि फिलहाल वह किसी दूसरे के कपड़ों को फेरी लगाकर दिहाड़ी मजदूरी कर रहा था।

op88

si88

कर्ज चुकाने के लिए की लूट

आरोपी मौलाना ने बताया कि उसने कर्ज चुकाने और कपड़ों का काम फिर से शुरू करने के लिए यह वारदात की। घर से निकलकर शहर पहुंचा और “बकरे” की तलाश में इधर-उधर भटकता रहा। उसकी नजर मोती महल में नवीन शर्मा की ज्वैलरी शॉप पर पड़ी।

88v


बातों-बातों में नवीन शर्मा ने बताया कि हाल ही में उनके पैर का ऑपरेशन हुआ है, जिस कारण वे भाग नहीं सकते। यह सुनकर नाहिद की आंखें चमक उठीं और उसने लूट को अंजाम दे दिया।

ALSO READ THIS :  “रॉकी जिंदा है या…?” बेहड़ा आस्सा में उबल रहा गुस्सा, रात के वक्त पीड़ित के घर पंचायत, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

SEXXXXX-VN

पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने नाहिद हसन को जेल भेज दिया है। लूटी गई अंगूठियां बरामद होने से सर्राफ नवीन शर्मा ने राहत की सांस ली। इस मामले में पुलिस की त्वरित और सटीक जांच की सराहना हो रही है।
एक मौलाना से लुटेरे तक का सफर अब जेल की सलाखों तक पहुंच गया है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें