Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » खेल से कला तक मुज़फ़्फ़रनगर की बेटियों का जलवा: भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार; लक्षी का SGFI के लिए चयन, अनन्या और अक्षिता राज्य स्तर पर जाएंगी

खेल से कला तक मुज़फ़्फ़रनगर की बेटियों का जलवा: भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार; लक्षी का SGFI के लिए चयन, अनन्या और अक्षिता राज्य स्तर पर जाएंगी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। खेल का मैदान हो या कला और संस्कृति का मंच, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी की छात्राओं ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। कुश्ती में लक्षी बहन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कला और शास्त्रीय गायन में अनन्या शर्मा और अक्षिता धीमान ने मंडलीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। इन उपलब्धियों के बाद दोनों छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

रविवार सुबह 8 बजे स्कूल प्रबंधन की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में आयोजित अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षण संस्थान की अखिल भारतीय खेलकूद कुश्ती प्रतियोगिता में लक्षी बहन ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के लिए चयन हुआ है। विद्यालय की खेल एवं शारीरिक प्रमुख शिक्षिका सीमा सिंह के साथ शशि प्रभा और सपना पुंडीर ने उन्हें प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को सहारनपुर में हुए भारतीय कला उत्सव-2026 के मंडलीय स्तर के मुकाबलों में भी विद्यालय की छात्राओं ने दो प्रथम स्थान हासिल किए। त्रिआयामी मूर्ति कला प्रतियोगिता में अनन्या शर्मा प्रथम रहीं। अब वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उन्हें रेशू सैनी और शालिनी ठाकुर का मार्गदर्शन मिला।

शास्त्रीय गायन में अक्षिता धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी प्रस्तुति के बाद अब वह भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्हें पारुल माहेश्वरी और लक्ष्मी माहेश्वरी ने प्रशिक्षण दिया।

विभागीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय की छात्राओं ने कई स्थान हासिल किए। गीत प्रतियोगिता में सानवी ने द्वितीय और खुशी चौहान ने प्रथम स्थान पाया। चित्रकला में दीपना भारद्वाज द्वितीय रहीं। मूर्तिकला में छवि ने द्वितीय और वर्णिका सैनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में प्राची द्वितीय और स्वरचित काव्य में माही गौतम तृतीय रहीं। लोक नृत्य में विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ALSO READ THIS :  ट्रैफिक चेकिंग पर सवाल, एक स्कूटी पर दिखे 6 सवार: मुजफ्फरनगर में मीनाक्षी चौक से शिव चौक और नावल्टी चौक तक ट्रैफिक पुलिस की नाक के नीचे से गुजरी स्कूटी, VIDEO वायरल

प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने छात्राओं और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों से यह सामने आता है कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेल, कला, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्राओं और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें