Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मोदी के जन्मदिवस पर मुजफ्फरनगर रोशन, शुकतीर्थ से अहिल्याबाई चौक तक जले 2 लाख से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीये’

मोदी के जन्मदिवस पर मुजफ्फरनगर रोशन, शुकतीर्थ से अहिल्याबाई चौक तक जले 2 लाख से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीये’

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान-2026 के पहले दिन जिलेभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत पहले दिन 7 हजार से अधिक सार्वजनिक, सामुदायिक और अन्य स्थलों पर कार्यक्रम हुए, जिनमें 4 लाख से अधिक परिवारों की सहभागिता रही। गुरुवार शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम के तहत जिले के प्रमुख स्थलों पर एक साथ 2 लाख से ज्यादा दीप प्रज्वलित किए गए।

शुकतीर्थ के गंगा घाट पर आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। दीपों से सजे गंगा घाट ने पूरे आयोजन को धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप दिया। इसके अलावा परीक्षित पार्क, महावीर चौक और रामपुर तिराहा स्थित तिरंगा स्थलों पर भी दीप प्रज्वलन और दीप-रंगोली के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शहर में अहिल्याबाई चौक पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां दीप प्रज्वलन के साथ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

अहिल्याबाई चौक पर दीपों और दीप-रंगोली से माहौल रोशन नजर आया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सेवा संकल्प अभियान के जरिए जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, भोपा रोड, पानीपत-खटीमा मार्ग, आईटीआई मेरठ रोड, टाटा लैब, अहिल्याबाई स्मारक चौक रोड और प्रधानमंत्री आवास भोपा रोड सहित कई स्थानों पर भी दीप प्रज्वलन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पुरकाजी स्थित गौ अभ्यारण्य और बहलना जैन मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर को मिली बिजली की बड़ी सौगात: सूजडू में ₹78.82 करोड़ से बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने CM योगी और ऊर्जा मंत्री का जताया आभार

प्रशासन के मुताबिक सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन हुए ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कई प्रमुख स्थलों पर लोगों की सहभागिता देखने को मिली।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें