मुजफ्फरनगर। ज्ञानस्थली पब्लिक अब मीरापुर का पहला ‘AI Ready’ स्कूल बन गया है। रिलायंस जियो की अग्रणी पहल के तहत स्कूल को आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
मंगलवार को स्कूल परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में जियो टीम के प्रतिनिधियों ने प्रधानाचार्य दीपक धीमान को यह सम्मान भेंट किया।
यह उपलब्धि स्कूल द्वारा आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकों को अपनाने और छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने के प्रयासों का नतीजा है।
जियो की अनूठी पहल: छात्र-शिक्षक दोनों को मिलेगी ट्रेनिंग
रिलायंस जियो एडवांस्ड एआई टेक्नोलॉजी को आम लोगों और स्कूलों तक पहुंचाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसी क्रम में जियो उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों और शिक्षकों को गूगल जैमिनी एआई, जियो एआई क्लासरूम और अन्य अत्याधुनिक एआई टूल्स की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दे रहा है।
ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल इस सूची में शामिल होने वाला मीरापुर का पहला स्कूल बन गया है।
2500 से ज्यादा स्कूल-कॉलेज कवर, 15,000+ टीचर्स-स्टूडेंट्स हुए ट्रेंड
जियो की यह पहल अब तक उत्तर प्रदेश में लगभग 2500 स्कूलों और कॉलेजों को कवर कर चुकी है। 15,000 से अधिक टीचर्स और स्टूडेंट्स को सफलतापूर्वक ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, मेरठ, कानपुर, अलीगढ़ और बरेली जैसे कई बड़े-छोटे शहरों में यह कार्यक्रम चल रहा है। जियो के सीनियर एग्जीक्यूटिव्स पूरे राज्य में इनोवेटिव इंटरैक्टिव सेशन कर रहे हैं।
मुख्य फोकस एकेडमिक प्रदर्शन, टेक्निकल स्किल्स, क्रिएटिविटी और सहयोग से पढ़ाने-सीखने पर है।
क्या-क्या सिखाया जा रहा है?
इन सेशन में टीचर्स और स्टूडेंट्स को सिखाया जा रहा है कि गूगल जैमिनी जैसे एआई टूल्स से नोट्स बनाने, असाइनमेंट लिखने, कोडिंग, प्रोजेक्ट आइडिएशन, डिजाइन, इंटरव्यू की तैयारी आदि कैसे बेहतर तरीके से किए जा सकते हैं।
नोटबुक एलएम जैसे टूल्स के जरिए प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल सिखाया जा रहा है। गेमिनी लाइव फीचर भी खासा लोकप्रिय हुआ है, जो सवालों के जवाब यूजर्स की पसंदीदा भाषा में देता है।

गूगल जैमिनी प्रो प्लान 18 महीने के लिए फ्री
डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए जियो अपने सभी अनलिमिटेड 5जी यूजर्स को 35,100 रुपये मूल्य का ‘गूगल जैमिनी प्रो प्लान’ 18 महीनों के लिए पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध करा रहा है। इसे माय जियो ऐप से एक्टिवेट किया जा सकता है।
इस प्रीमियम प्लान में लेटेस्ट गूगल जैमिनी 3 प्रो मॉडल, नैनो बनाना प्रो, वीईओ 3.1, नोटबुकएलएम और 2 टीबी क्लाउड स्टोरेज शामिल है।
मुफ्त ऑनलाइन जियो एआई क्लासरूम
युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए जियो ने चार सप्ताह का मुफ्त ऑनलाइन ‘जियो एआई क्लासरूम’ शुरू किया है। स्टूडेंट्स इसे jio.com/ai-classroom पर डेस्कटॉप या लैपटॉप से पूरा कर सकते हैं और एआई की प्रैक्टिकल जानकारी हासिल कर सकते हैं।
स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में खुशी
इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है। प्रधानाचार्य दीपक धीमान ने कहा, “AI आज की जरूरत है। ज्ञानस्थली स्कूल अपने छात्रों को तकनीक के मामले में सबसे आगे रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”
जियो टीम में जितेंद्र कुमार, अमित शर्मा और मोहित आदि मौजूद रहे।



