Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में HIV/AIDS पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, चिकित्साधिकारियों को रोकथाम, जांच और इलाज के लिए किया गया जागरूक

मुजफ्फरनगर में HIV/AIDS पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, चिकित्साधिकारियों को रोकथाम, जांच और इलाज के लिए किया गया जागरूक

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। जनपद में एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार और देखभाल से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला रेडक्रॉस भवन में एक दिवसीय संवेदीकरण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों से जुड़े चिकित्साधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको), उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया का सहयोग एवं समन्वय रहा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्साधिकारियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित सेवाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रम की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना था।

एचआईवी की रोकथाम, जांच और उपचार पर चर्चा

कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (एनएसीपी) की संरचना, एचआईवी की वर्तमान स्थिति, संक्रमण की रोकथाम, जांच और काउंसलिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेवाओं, यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई), प्रजनन तंत्र के संक्रमण (आरटीआई) के प्रबंधन तथा उच्च जोखिम वाले समूहों (एचआरजी) से जुड़े विषयों पर भी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में एचआईवी/एड्स से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को जिला स्तर पर बेहतर ढंग से लागू करने और मरीजों को समय पर जांच, परामर्श, उपचार एवं देखभाल उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्साधिकारियों ने लिया हिस्सा

कार्यशाला में जनपद के सभी अपर एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, जिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारियों, ब्लॉक स्तर पर तैनात चिकित्सा अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्साधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा नगरीय क्षेत्र के चिकित्साधिकारी तथा एआरटी नोडल अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

ALSO READ THIS :  UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी और मासूम बेटी समेत तीन की मौत, बेटे की हालत गंभीर

विशेषज्ञों ने संसाधन व्यक्तियों के रूप में दी जानकारी

जिला रेडक्रॉस भवन में आयोजित कार्यशाला में डॉ. मनीष शर्मा, राजेश रंजन (सीबीई), अवंतिका बाजपेयी (सीबीओ), अमित चौहान (सीपीएम) और ममता (सीएचओ, दिशा क्लस्टर मुजफ्फरनगर) ने संसाधन व्यक्तियों के रूप में प्रतिभागियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी।

कार्यशाला के माध्यम से चिकित्साधिकारियों की समझ को मजबूत करने और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालित गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें