Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ्फरनगर में सनसनी! वायरल वीडियो में नाबालिग ने लगाए प्रधान पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप,मचा हड़कंप

मुज़फ्फरनगर में सनसनी! वायरल वीडियो में नाबालिग ने लगाए प्रधान पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप,मचा हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खालापार इलाके से एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

वायरल वीडियो में एक नाबालिग बच्चा ‘प्रधान जी ‘ नामक व्यक्ति पर यौन उत्पीड़न (कुकर्म) के गंभीर आरोप लगाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जहां पुलिस का दावा है कि बच्चे के परिजनों ने लिखित रूप से किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है, वहीं मोहल्ले के लोग पुलिस पर “फीलगुड” करने का आरोप लगाते हुए मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़ गए हैं।

वीडियो में बच्चे ने बयां की आपबीती, अन्य बच्चों को लेकर भी किए दावे
वायरल वीडियो में पीड़ित नाबालिग बच्चा आरोप लगा रहा है कि ‘प्रधान’ नाम का व्यक्ति उसे हुक्के की चिलम भरने के बहाने अपनी दुकान पर ले गया था, जहां उसके साथ कथित रूप से गलत काम (यौन उत्पीड़न) किया गया। वीडियो में बच्चा यह भी दावा करता दिख रहा है कि इस घिनौनी करतूत के बाद आरोपी ने उसे ₹100 दिए और किसी को कुछ भी न बताने के लिए डराया-धमकाया। बच्चे का आरोप है कि बाद में उसे फिर से इसी तरह बुलाने का प्रयास किया गया।


ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर की पान मंडी में दिनदहाड़े चोरी, शातिर चोर की करतूत CCTV में रिकॉर्ड!

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें