Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत से हड़कंप: पति पर शराब के नशे में गला घोंटकर हत्या का आरोप, परिवार समेत फरार हुआ आरोपी

मुज़फ़्फ़रनगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत से हड़कंप: पति पर शराब के नशे में गला घोंटकर हत्या का आरोप, परिवार समेत फरार हुआ आरोपी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। छपार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। मायके पक्ष ने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने और गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

परिजनों के मुताबिक मृतका मीना पुत्री बिलेन्द्र निवासी रुड़कली गांव थाना भोपा की शादी करीब पांच साल पहले रामपुर निवासी आशु पुत्र सोमपाल से हुई थी। दंपती का तीन साल का एक बेटा भी है।

मायके पक्ष का आरोप है कि आशु शराब पीने का आदी है और अक्सर मीना के साथ मारपीट करता था। परिजनों का दावा है कि घटना के समय भी पति कथित रूप से अत्यधिक नशे में था और इसी दौरान मीना के साथ मारपीट की गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि आशु ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

परिजनों ने दावा करते हुए बताया कि घटना के बाद आरोपी पति ने फोन कर मीना के मायके वालों को उसकी मौत की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी अपने परिवार के साथ घर से फरार हो गया और मीना का शव घर में ही पड़ा रहा। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में बिजली के खंभे ने उगली 'आग'! 10 मिनट तक तारों में होती रही 'आतिशबाज़ी', VIDEO VIRAL

मृतका के मायके पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें