Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में 21 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला MDA का बुलडोजर: तीन स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई; बिना स्वीकृत नक्शे के विकसित की जा रही थी प्लॉटिंग

मुजफ्फरनगर में 21 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला MDA का बुलडोजर: तीन स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई; बिना स्वीकृत नक्शे के विकसित की जा रही थी प्लॉटिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। खतौली में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मुज़फ़्फ़रनगर विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की। MDA की टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर करीब 21 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

MDA के मुताबिक, पहली कार्रवाई खतौली के मीरापुर रोड स्थित ग्राम गंगधाड़ी में राजेश फार्म हाउस के पीछे की गई। यहां नवीन प्रधान और भीम द्वारा करीब 10 बीघा जमीन पर बिना MDA से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी।

दूसरी कार्रवाई खतौली गांव के सफेदा रोड पर हुई, जहां आलोक गोयल और इमरान प्रधान पुत्र रशीद की करीब 3 बीघा जमीन पर की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

तीसरी कार्रवाई सफेदा रोड पर फ्लाईओवर के नीचे, कोल्ड स्टोरेज के सामने की गई। यहां राहुल अरोरा, परमिन्दर आदि द्वारा करीब 8 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही प्लॉटिंग के निर्माण को प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त किया।

मुज़फ़्फ़रनगर विकास प्राधिकरण के अनुसार, तीनों स्थानों पर प्लॉटिंग के लिए MDA से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। इन अवैध प्लॉटिंग के संबंध में प्राधिकरण की ओर से पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। इसके बाद चालानी कार्रवाई की गई और ध्वस्तीकरण के आदेश भी जारी किए गए थे। प्राधिकरण का कहना है कि इसके बावजूद संबंधित भू-स्वामियों ने अवैध प्लॉटिंग को मौके से नहीं हटाया।

इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने तीनों स्थानों पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी, सहायक अभियंता और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित थाने का पुलिस बल भी तैनात रहा।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में तमंचे संग युवक का VIDEO हुआ वायरल: पुलिस के रडार पर मखियाली गांव का तमंचेबाज युवक

एक ही दिन में करीब 21 बीघा जमीन पर कार्रवाई के बाद खतौली क्षेत्र में कॉलोनाइजर एवं प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें