Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » स्मार्टफोन से लेकर की-पैड मोबाइल तक पर करते थे हाथ साफ़: मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने 24 घंटे में ‘लुटेरों’ की निकाल दी हेकड़ी, किशोर समेत 5 शातिर गिरफ्तार

स्मार्टफोन से लेकर की-पैड मोबाइल तक पर करते थे हाथ साफ़: मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने 24 घंटे में ‘लुटेरों’ की निकाल दी हेकड़ी, किशोर समेत 5 शातिर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने चार युवकों के साथ एक किशोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी और लूट के कुल 12 मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। बरामद मोबाइलों में वह फोन भी शामिल है, जिसकी चोरी के मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा के अनुसार, 13 नवंबर को जगदीश पांचाल वाली गली के अंदर मार्केट में चेकिंग के दौरान चार युवकों और एक बाल अपचारी को पकड़ा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी गया मोबाइल बरामद किया। तलाशी के दौरान चोरी और लूट के अन्य 11 मोबाइल फोन भी मिले। इस तरह कुल 12 मोबाइल बरामद किए गए।

ASP के मुताबिक, पकड़े गए युवकों की पहचान क्रिष पुत्र देवेंद्र चौधरी, कन्हैया पाल पुत्र नीटू, विक्की उर्फ गोलू पुत्र बिट्टू और राजन पुत्र अमरपाल सिंह के रूप में हुई है। चारों मुज़फ़्फ़रनगर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। इनके साथ एक नाबालिग भी पकड़ा गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से ओप्पो, एमआई, सैमसंग, मोटोरोला और वीवो कंपनियों के स्मार्टफोन के अलावा लावा और जेन कंपनी के दो की-पैड मोबाइल बरामद हुए हैं। इसके साथ दो अवैध चाकू और UP12CB6631 नंबर की मोटरसाइकिल भी मिली है। पुलिस ने इस बाइक को चोरी की घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन बताया है।

मामले में पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, जीशान और अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद मोबाइल किन घटनाओं से संबंधित हैं और आरोपियों की अन्य वारदातों में भूमिका रही है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 1.60 लाख की ठगी! पुलिस ने महज 7 दिनों में वापस कराई पूरी रकम, ठगे से रह गए 'ठग'
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें