- ‘द एक्स इंडिया’ के लिए प्रधान संपादक अमित सैनी की रिपोर्ट
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में सोमवार देर रात एक लड़की को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क पर खूनी संघर्ष छिड़ गया। ग्रीन चैंबर इंटर कॉलेज के पास हुई इस चाकूबाजी में दो युवक बुरी तरह घायल हो गए।
20 वर्षीय शिवा की मौत हो गई, जबकि ऋतिक का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही SSP संजय कुमार वर्मा, SP सिटी सत्य नारायण प्रजापत और CO मंडी राजू कुमार साव मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। SSP ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।

लड़की का अफेयर बनी जंग का कारण
घटना सोमवार रात करीब 10 बजे ग्रीन चैंबर इंटर कॉलेज के पास हुई। लड़की के अफेयर को लेकर दो गुट भिड़ गए। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे गुट ने लड़की को छेड़ा, जिससे बहस शुरू हुई। बात हाथापाई पर उतर आई और चाकूबाजी हो गई।
SSP संजय कुमार वर्मा ने कहा, “विवाद की जड़ लड़की का अफेयर है। दोनों गुट आमने-सामने थे। निष्पक्ष जांच SP सिटी और CO मंडी कर रहे हैं।”
https://thexindia.com/muzaffarnagar-sanjeev-baliyan-police-outburst-vehicle-flags-2025/
शिवा मेरठ रेफर, डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
घायल शिवा (20 वर्ष) और ऋतिक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। शिवा की हालत गंभीर देखकर मेरठ रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऋतिक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
दो आरोपी हिरासत में, फरार साथी पर निशाना
सूचना मिलते ही नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने दो आरोपियों को हिरासत में ले पूछताछ शुरू की। एक फरार आरोपी की तलाश में टीमें लगीं।
पुलिस ने कहा, “मौके से साक्ष्य संकलन हो रहा। फील्ड यूनिट सक्रिय है।”

“लड़की का अफेयर जड़, जांच पूरी होगी” :SSP
SSP संजय कुमार वर्मा ने कहा, “विवाद लड़की के अफेयर से शुरू हुआ। SP सिटी और CO मंडी जांच कर रहे। निष्पक्षता से कार्रवाई होगी।” उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की।
पटेल नगर में सन्नाटा
घटना के बाद पटेल नगर में सन्नाटा पसर गया। स्थानीय लोग बोले, “लड़कियों के अफेयर से छोटी बात बड़ी हो जाती।”
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया कर फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।





