Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल: बदमाश से बाइक, तमंचा और चोरी के उपकरण बरामद, दर्ज हैं करीब एक दर्जन मुकदमे

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल: बदमाश से बाइक, तमंचा और चोरी के उपकरण बरामद, दर्ज हैं करीब एक दर्जन मुकदमे

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बागोवाली चौक के पास हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर ताज मोहम्मद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए भिजवाया। ताज मोहम्मद सिविल लाइन थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

नई मंडी कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा के मुताबिक, नई मंडी थाना क्षेत्र के बागोवाली चौक के पास पुलिस चैकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया तो वो भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पैर में गोली लगने के कारण वह चलने में असमर्थ हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से एक बाइक, तमंचा और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। ताज मोहम्मद सिविल लाइन थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

बागोवाली चौक के पास हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और बरामद सामान से जुड़े पहलुओं की जांच में जुटी है।

ALSO READ THIS :  नोएडा में व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान लिफ्ट टूटी, कई व्यापारी और भाजपा नेता फंसे, बैंक्विट हॉल संचालक पर मुकदमा
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें