Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में बाजारों से शराब ठेकों तक पुलिस का पैदल मार्च: संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

मुज़फ़्फ़रनगर में बाजारों से शराब ठेकों तक पुलिस का पैदल मार्च: संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में फेस्टिव सीजन पर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए रविवार शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच जिले के सभी सर्किल और थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग–अलग समय पद पैदल गश्त की। इस दौरान मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील इलाकों, प्रमुख मार्गों, चौराहों और शराब के ठेकों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी की।

SSP सूरज कुमार राय के निर्देशन में सभी CO और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ भ्रमण किया। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर निगरानी रखने तथा अराजक और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली पोस्टों पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर दिशा की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, सांसद हरेंद्र मलिक ने अफसरों से मांगा हिसाब
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें