गिफ्ट देने पहुंचे युवक ने बुर्कानशी युवती को जड़े थप्पड़: युवती ने गिफ्ट के बैग नाली में फेंके, VIDEO सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत में एक युवक ने गली में खड़ी युवती को पहले गिफ्ट देने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद दोनों के बीच ऐसा घटनाक्रम हुआ कि युवक ने युवती को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। युवती ने भी युवक के गिफ्ट वाले बैग फेंक दिए और उन्हें […]

जमीन के नाम पर कंपनी से 7.84 करोड़ की धोखाधड़ी: औद्योगिक पार्क के लिए जमीन खरीदने का मामला, पांच हजार लोगों को रोजगार देने की थी योजना

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में जमीन खरीद के नाम पर रुड़की की एप्रो ओवरसीज कंपनी से 7 करोड़ 84 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी ने मांडला गांव में औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए करोड़ों रुपये का भुगतान किया, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री उसके पक्ष में नहीं हुई। मामले में […]

रिलायंस स्मार्ट बाजार की चॉकलेट में निकले कीड़े, जमकर हुआ हंगामा: खराब चॉकलेट खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, दोबारा जांच कराने पर अन्य चॉकलेट में भी मिले कीड़े

  मुजफ्फरनगर। रिलायंस स्मार्ट बाजार से खरीदी गई चॉकलेट में कीड़े मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी रिंग रोड के स्टोर से चॉकलेट खरीदकर बच्चों को खिलाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। शिकायतकर्ता अमजद सैफी का कहना है कि चॉकलेट खोलकर देखने पर उसके […]

नेपाल के ऊपरी डोल्पा में बर्फबारी के बीच फंसे 6 भारतीय पर्यटकों का रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाले गए

काठमांडू। नेपाल के ऊपरी डोल्पा में भारी बर्फबारी के कारण फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया। इनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। बर्फबारी के कारण एक नवंबर से इन पर्यटकों का संपर्क टूट गया था। सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर से उनका रेस्क्यू किया गया। सुबह […]

मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की गोली लगने से पैर घायल

मथुरा। जनपद के थाना हाईवे क्षेत्र के महोली गांव में 28 अक्टूबर को हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार देर रात पुलिस और हत्याकांड के मुख्य आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह […]

मेरठ में पत्नी से विवाद के बाद भाजपा नेता के बेटे ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत; पिता को हार्ट अटैक

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पटेलपुरी निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके बेटे प्रबल कुमार गुप्ता की रविवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि पत्नी से विवाद के बाद प्रबल ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल […]

पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक और झटका! अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप ने विधानसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को एक और राजनीतिक झटका लगा है। अमृतसर नॉर्थ विधानसभा सीट से पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले पटियाला जिले की दो विधानसभा सीटों से भी आम आदमी पार्टी के विधायकों के इस्तीफे की […]

हमीरपुर में मासूम से दरिंदगी के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर! दोनों पैरों में लगी गोली, बच्ची की हत्या के मामले में था गिरफ्तार

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी हीरालाल के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, […]

अयोध्या का 10वां दीपोत्सव बनेगा विश्वपटल पर भारतीय संस्कृति की पहचान! CM योगी बोले- त्याग, मर्यादा और समर्पण का संदेश देता है पर्व

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित होने जा रहे दसवें भव्य एवं दिव्य दीपोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश ‘योगी की पाती’ के माध्यम से कहा कि सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्रीअयोध्या धाम अपने दसवें दीपोत्सव के स्वागत के लिए पूरी […]

दिल्ली-NCR में बारिश से मिली राहत होगी खत्म, फिर बढ़ेगा वायु प्रदूषण; गिरने लगा न्यूनतम तापमान, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण वायु प्रदूषण से मिली राहत अब धीरे-धीरे खत्म होने के आसार हैं। बारिश के बाद दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में काफी सुधार दर्ज किया गया था। कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर […]