Home » राजकाज » पूर्व सांसद कादिर राणा की फोटो पर ‘बवाल’! वायरल होते ही हटाई शोकसभा की ‘बेशर्म’ तस्वीर! संगीत सोम से ‘भरत मिलाप’ ने बढ़ाई चर्चा!

पूर्व सांसद कादिर राणा की फोटो पर ‘बवाल’! वायरल होते ही हटाई शोकसभा की ‘बेशर्म’ तस्वीर! संगीत सोम से ‘भरत मिलाप’ ने बढ़ाई चर्चा!

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। सपा के वरिष्ठ नेता कादिर राणा एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर भारी चर्चा में हैं। यह फोटो पूर्व विधायक योगेश वर्मा की दिवंगत माता की मेरठ में आयोजित शोकसभा के दौरान का है।
तस्वीर में कादिर राणा हाथ जोड़कर काला चश्मा लगाए खड़े हैं और मुस्कुरा रहे हैं, जबकि बाकी लोग बेहद गंभीर मुद्रा में खड़े हैं।
फोटो में योगेश वर्मा की स्वर्गीय माता के चित्र पर फूलों की माला है और माहौल ग़मज़दा प्रतीत हो रहा है।

8 फरवरी को पोस्ट, तुरंत वायरल

यह फोटो कादिर राणा के फेसबुक पेज पर 8 फरवरी को पोस्ट किया गया था, जिसमें कई अन्य फोटो भी थे। जैसे ही फोटो पोस्ट हुआ, सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं।


लोग इसे “बेशर्म हंसी” और “बेशर्मी की हद” बता रहे थे। फोटो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया।

फजीहत के बाद फोटो हटाया

जैसे ही फोटो वायरल हुआ, कादिर राणा या उनकी आईटी टीम को भनक लग गई। आनन-फानन में उन्होंने वो ‘बेशर्म फोटो’ हटा दिया और उसकी जगह दूसरा फोटो पोस्ट किया, जिसमें कादिर राणा योगेश वर्मा की दिवंगत माता की फोटो को हाथ जोड़कर निहारते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन तब तक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुका था।

संगीत सोम के साथ गले मिलने की तस्वीर भी वायरल

इसी पोस्ट की एक दूसरी तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें कादिर राणा सरधना से पूर्व विधायक एवं बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम के साथ बड़ी गर्मजोशी से गले मिलते दिखाई दे रहे हैं।

ALSO READ THIS :  नीतीश का राजद पर तीखा हमला: '2005 से पहले अराजकता थी, बिहार अब सुशासन की राह पर; लोग नहीं लौटेंगे अंधेरे दौर में'

पूर्व सांसद कादिर राणा और पूर्व बीजेपी विधायक संगीत सोम


दोनों के चेहरों पर भारी मुस्कान है। इस फोटो को लेकर भी सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कोई इसे राजनीति के नए समीकरण के नजरिए से देख रहा है, तो कोई नसीहत दे रहा है कि “हंसने की जगह और समय भी नहीं जानते”।

कादिर राणा का राजनीतिक सफर

आपको बता दें कि कादिर राणा मुजफ्फरनगर के एक कद्दावर नेता हैं। वे सांसद, विधायक और एमएलसी रह चुके हैं।
पिछले दिनों मीरापुर उपचुनाव में उन्होंने अपनी पुत्रवधु सम्बुल राणा को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन वह हार गई थीं। अब इन फोटोज के जरिए कादिर राणा की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं!

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें