Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ने 13 कार्यक्रमों पर दिए जरूरी निर्देश

मुजफ्फरनगर में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ने 13 कार्यक्रमों पर दिए जरूरी निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में सेवा संकल्प अभियान को लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार में गुरुवार दोपहर 2 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग श्री सोमेंद्र तोमर ने की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान जनभागीदारी के साथ सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय बनाकर अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित कराने को कहा।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजना से वंचित न रहे, इसके लिए संबंधित विभागों को गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के धरातल पर प्रभाव को सामने लाने के उद्देश्य से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।

बैठक में अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित 13 प्रमुख कार्यक्रमों की योजना वार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने प्रभारी मंत्री को बताया कि संबंधित विभागों को तिथिवार कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने बताया कि अभियान के दौरान सरकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों और विकास कार्यों से आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी व्यवस्थित रूप से संकलित की जाएगी।

ALSO READ THIS :  पुरकाजी खादर में जलभराव से हाहाकार, 3 महीने से स्कूल बेहाल: नाव के सहारे चल रही जिंदगी, पहाड़ों की बारिश के बाद कई गांवों में करीब 2 किमी रास्ते पानी में डूबे

अभियान के तहत ‘कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम में लाभार्थियों की सफलता की कहानियों, फोटो और वीडियो का संकलन एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर की शाम 7 बजे सुकतीर्थ सहित 11 स्थानों पर दीपदान किया जाएगा। ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ कार्यक्रम में विद्यालय स्तर पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जबकि ‘नमो सेवा गाथा’ के तहत नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा।

‘आंगन का उत्सव’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं को सम्मानित करने तथा पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने की योजना है। ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत स्वच्छता, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और श्रमदान जैसी गतिविधियों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के तहत विकासखंड स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की योजना है। इसके अलावा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ समेत अन्य कार्यक्रम भी अभियान के दौरान आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, DM उमेश मिश्रा, SSP संजय कुमार वर्मा, CDO कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, नगर मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल, ADM वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें