Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ई-रिक्शा से आए चोर, दुकान के बाहर रखे कपड़ों के गट्ठर उठाकर फरार: मुज़फ़्फ़रनगर में अलसुबह हुई चोरी CCTV में कैद, VIDEO वायरल

ई-रिक्शा से आए चोर, दुकान के बाहर रखे कपड़ों के गट्ठर उठाकर फरार: मुज़फ़्फ़रनगर में अलसुबह हुई चोरी CCTV में कैद, VIDEO वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में ई-रिक्शा से आए दो चोर दुकान के बाहर रखे कपड़ों के दो गट्ठर उठाकर ले गए। दोनों अलसुबह दुकान के बाहर पहुंचे और बड़े इत्मीनान से कपड़ों के गट्ठर उठाकर चलते बने। चोरी की पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित ग्रीन एप्पल होटल के बाहर की एक दुकान का है। दुकानदार के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली से करीब 50 हजार रुपये कीमत के कपड़े आए थे। ट्रांसपोर्टर ने अलसुबह करीब 4 बजे कपड़ों के दोनों गट्ठर दुकान के बाहर रख दिए थे।

दुकानदार के दुकान पर पहुंचने से पहले ही चोर दोनों गट्ठर लेकर फरार हो गए। बाद में CCTV फुटेज में चोरी की पूरी वारदात कैद मिली। वीडियो में ई-रिक्शा से आए दो लोगों के दुकान के बाहर रखे कपड़ों के गट्ठर उठाकर ले जाने की घटना सामने आई है।

अलसुबह हुई इस चोरी से दुकानदार को करीब 50 हजार रुपये के कपड़ों का नुकसान होने की बात कही गई है। घटना का वीडियो शनिवार सुबह करीब 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में आधी रात को जबरदस्त विस्फोट से दहला शाहपुर, ज़मीदोज़ हुई तीन दुकानें, गहराया राज़
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

स्कूलों में देवी के रूप में पहुंचीं नन्ही बच्चियां: दुर्गा बनी स्वर्णिका तो सीता के रूप में आई गार्गी, मुज़फ़्फ़रनगर में शारदीय नवरात्रि, दशहरा और कन्या पूजन को लेकर स्कूलों में कार्यक्रम

ज़रूर पढ़ें