Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर शिव चौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम के फ्लेक्स में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

मुज़फ़्फ़रनगर शिव चौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम के फ्लेक्स में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा के बीच गुरुवार सुबह शहर के सबसे संवेदनशील शिव चौक क्षेत्र में उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई, जब शिव कांवड़ मेला कंट्रोल रूम के बाहर लगे फ्लेक्स बोर्ड में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब 8:25 बजे की है। शिव चौक स्थित गोल मार्केट में आबकारी पुलिस चौकी की पहली मंजिल पर बनाए गए शिव कांवड़ मेला कंट्रोल रूम के बाहरी हिस्से में लगा फ्लेक्स बोर्ड अचानक आग की चपेट में आ गया। इसी बोर्ड पर कांवड़ कंट्रोल रूम, खोया-पाया केंद्र तथा दिल्ली, हरियाणा एवं अन्य राज्यों की ओर जाने वाले कांवड़ मार्गों के दिशा संकेत अंकित हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली के केबल में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए पानी की बौछार कर आग बुझा दी। यदि आग समय रहते नहीं बुझाई जाती तो फ्लेक्स के साथ आसपास की अन्य सामग्री भी इसकी चपेट में आ सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।

मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अवर अभियंता विजय कुशवाहा मौके ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराकर तकनीकी खराबी को ठीक कराया। वहीं आग की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह और फायर स्टेशन अधिकारी रामकिशोर यादव भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और एहतियात के तौर पर कंट्रोल रूम में तत्काल दो अग्निशमन सिलेंडर रखवाए।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में 'ऑपरेशन सवेरा' का बड़ा धमाका: युवाओं की जिंदगी से खेल रहे 6 शातिर गिरफ्तार, 25 लाख के नशीले कैप्सूल बरामद

कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन इस घटना को गंभीरता से ले रहा है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और कंट्रोल रूम से संचालन पूर्व की तरह जारी है।

 


टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें