Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ₹500 को लेकर चाचा-भतीजे भिड़े, जमकर हुई जूतम-पैजार: मारपीट में युवक के कपड़े तक फटे, पहले गाली-गलौज से शुरू विवाद मारपीट में बदला, वकीलों और लोगों ने बमुश्किल कराया बीच-बचाव

₹500 को लेकर चाचा-भतीजे भिड़े, जमकर हुई जूतम-पैजार: मारपीट में युवक के कपड़े तक फटे, पहले गाली-गलौज से शुरू विवाद मारपीट में बदला, वकीलों और लोगों ने बमुश्किल कराया बीच-बचाव

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर कचहरी परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे महज 500 रुपये के लेनदेन को लेकर रिश्ते के चाचा-भतीजे के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों के बीच काफी देर तक हाथापाई होती रही और लात घूंसे चलते रहे। इस दौरान युवक के कपड़े तक फट गए। मौके पर मौजूद लोगों और वकीलों ने दोनों को अलग कराने की कई कोशिशें कीं, लेकिन दोनों एक-दूसरे पर हमलावर रहे। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि युवक पिछले काफी समय से कचहरी परिसर में चश्मे और गॉगल्स बेचने का काम करता है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उसके परिवार में रिश्ते में चाचा लगने वाला करीब 65 वर्षीय व्यक्ति कचहरी पहुंचा। युवक की नजर उस पर पड़ी तो उसने उधार दिए गए 500 रुपये वापस मांगे।

उधार दिए पैसे मांगने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते गाली-गलौज होने लगी और बुजुर्ग ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद युवक भी आपा खो बैठा और उसने बुजुर्ग पर पलटवार कर दिया।

इसके बाद दोनों के बीच कचहरी परिसर में जमकर हाथापाई हुई। दोनों एक-दूसरे के कपड़े खींचते और मारपीट करते रहे। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया गया। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।

मौके पर मौजूद वकीलों और अन्य लोगों ने दोनों को अलग कराने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग किया गया और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। घटना के दौरान किसी पक्ष की ओर से पुलिस कार्रवाई की गई या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर: बंद मकान में 3 दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

पूरे मामले का VIDEO अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें