Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » UPTET-2026 का दूसरा दिन: AI निगरानी, बायोमेट्रिक और थ्री-लेयर चेकिंग के बीच शुरू हुई परीक्षा

UPTET-2026 का दूसरा दिन: AI निगरानी, बायोमेट्रिक और थ्री-लेयर चेकिंग के बीच शुरू हुई परीक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ्फ़रनगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह पहली पाली की परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हो गई। जनपद के सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी बेहद सख्त रखी गई है।

जनपद में 2, 3 और 4 जुलाई तक आयोजित हो रही इस परीक्षा में करीब 11 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा शुरू होने से काफी पहले ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें परीक्षा केंद्रों पर देखने को मिलीं।

हर परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की थ्री-लेयर चेकिंग की जा रही है। पहले दस्तावेजों का सत्यापन, फिर शारीरिक तलाशी और उसके बाद AI कैमरों एवं बायोमेट्रिक सिस्टम के माध्यम से पहचान की पुष्टि की जा रही है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन पहले ही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों तथा पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।

परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा मोबाइल पुलिस टीमें लगातार भ्रमण कर रही हैं। सभी केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है, जबकि सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अफवाह या पेपर लीक जैसी भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में एक लाख का इनामी बदमाश नईम मुठभेड़ में ढेर, नफीस कालिया गैंग के सदस्य पर थे 35 मुकदमें

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फर्जी अभ्यर्थी, नकल कराने वाले गिरोह या परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था भी सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें