Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ‘नींद की गोली खिलाई, हथौड़े से हत्या की, लाश बोरे में भरी, कपड़े बदले और प्रेमी की बाइक पर बैठकर जंगल में ठिकाने लगा आई!’ CCTV से क़ातिल बीवी खुला राज़

‘नींद की गोली खिलाई, हथौड़े से हत्या की, लाश बोरे में भरी, कपड़े बदले और प्रेमी की बाइक पर बैठकर जंगल में ठिकाने लगा आई!’ CCTV से क़ातिल बीवी खुला राज़

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर में वेलेंटाइन डे की अंधेरी रात में एक बेकसूर पति के खिलाफ़ एक खूनी साजिश रची गई। पत्नी मीनाक्षी ने प्रेमी गौतम उर्फ सौरभ के साथ मिलकर पति संदीप को पहले नींद की गोलियां खिलाईं, फिर हथौड़े से सिर-चेहरा कुचलकर हत्या कर दी। पति के कपड़े पहनकर लाश को बोरे में भर बाइक पर ठिकाने लगाने ले गई। सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज़ सामने आने पर लोगो का कलेजा बाहर आ गया। पुलिस ने 24 घंटे में दोनों को धर दबोचा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के मलीरा गांव में 14 फरवरी की रात एक ऐसी सनसनीखेज वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया।


हत्या के बाद पति संदीप की लाश बोरे में ठूंसकर बाइक पर लादकर जंगल की ओर बढ़ी एक महिला… जिसका नाम मीनाक्षी है और वो कोई और नहीं, बल्कि संदीप की पत्नी थी, और बाइक चला रहा था उसका प्रेमी गौतम उर्फ सौरभ।


सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है  कि मीनाक्षी ने बोरा थामा, पति के कपड़े पहने, दोनों बेफिक्र होकर लाश को म्हाडी के निकट जंगल में फेंक आए।

वेलेंटाइन डे पर शुरू हुई खूनी साजिश

दरअसल, गांव निवासी 28 वर्षीय संदीप पुत्र भंवर सिंह वेलेंटाइन डे पर 14 फरवरी (शनिवार) रात से गायब था। अगले दिन रविवार सुबह गांव के बाहरी जंगल में शव मिला। सिर, चेहरे और गर्दन पर हथौड़े के गहरे-गहरे निशान, खून से लथपथ थी वो लाश।
पुलिस को शक हुआ कि हत्या कहीं और हुई, शव यहां ठिकाने लगाया गया। 

बाइक पर लाश ले जाते हुए मीनाक्षी और सौरभ

सीसीटीवी से खुला राज़

जांच में रोहाना चौकी प्रभारी मोहित कुमार द्वारा सीसीटीवी खंगालने पर खुलासा हुआ कि हत्यारे कोई और नहीं, बल्कि संदीप की पत्नी मीनाक्षी (सहावली निवासी) और उसका प्रेमी सौरभ उर्फ गौतम (निवासी गांव माजरा, थाना शाहपुर) हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में शिवसेना के दोनों गुटों में पोल-खोल युद्ध! मनोज ने बताए 'चमचे' तो शरद ने कहा 'बेवड़ा मोर्चा'


जांच में ये भी पता चला कि दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। परिजनों को भनक लग चुकी थी, कई बार समझाया, लेकिन दोनों नहीं माने। वो दोनों संदीप को वे अपनी मोहब्बत में सबसे बड़ा रोड़ा मानते थे। 

पहले नींद की गोली, फिर ताबड़तोड़ हथौड़े के वार

मीनाक्षी का प्रेमी देवर सौरभ करनाल में काम करता है। पहले भी हत्या की कई बार प्लानिंग की, लेकिन मौका नहीं मिला।
वो 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाने आया। संदीप के भड़कने पर दोनों में तीखी कहासुनी हुई।


रात को मीनाक्षी ने संदीप के खाने में नींद की गोलियां मिलाईं। बेहोश होते ही गौतम को बुलाया। दोनों ने मिलकर सोते संदीप के सिर, चेहरे और गर्दन पर हथौड़े से अनगिनत वार किए, जिससे मौत मौके पर ही हो गई। 

क़ातिल प्रेमी गौतम उर्फ़ सौरभ

संदीप ने पाला था अपना ‘क़ातिल’ !

सौरभ ने संदीप के घर रहकर पढ़ाई की, पूरा खर्च संदीप ने वहन किया। उसी संदीप को आज उसने मौत के घाट उतार दिया। संदीप ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वो अपने ममेरे भाई को नहीं, बल्कि अपने क़ातिल को पाल रहा है।

मीनाक्षी का झूठ पर झूठ

परिजनों के पूछने पर मीनाक्षी ने कहा कि संदीप रात को घर से निकल गया था, वापस नहीं आया। लेकिन सीसीटीवी ने सब राज खोल दिया।

24 घंटे में पुलिस का कमाल

पुलिस ने महज़ 24 घंटे में खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जुर्म कबूल किया। आला कत्ल हथौड़ी, खून से सने कपड़े बरामद हो गए। दोनों को जेल भेज दिया गया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगरः सलेमपुर फायरिंग कांड के बदमाशों का एनकाउंटर! कई किमी तीन पहियो पर दौड़ाई थार!

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?

मीनाक्षी का अपने पति के मामा के बेटे से अवैध संबंध थे। दोनों ने संदीप को नशे की गोली खिलाकर पहले बेहोश किया और फिर हथौड़ी से वार करके हत्या कर दी। बाद में शव को बोरे में भरकर बाइक से जंगल में फेंक आए। दोनों की गिरफ्तार के हत्या में इस्तेमाल हथौड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं!” :सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें