मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली परिसर में विश्व हिंदू परिषद एवं बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी धरने पर बैठ गए। धरने में जमकर नारेबाजी हुई।
VHP ने नई मंडी थाना प्रभारी बृजेश शर्मा पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग करने लगे।
• कार्यकर्ताओं ने कहा,
“भ्रष्ट अधिकारी जिले का माहौल खराब कर रहे हैं। जब तक ये हटाए नहीं जाते, हम नहीं उठेंगे!”

- जियो की बढ़त बरकरार, मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों में नंबर वन: जेएम फाइनेंशियल
- जियो पेमेंट्स बैंक ने शुरू की UPI आधारित कैश विड्रॉल सेवा
- मुजफ्फरनगर: पर्यावरण की दुश्मन बनी रामेश्वरी पेपर मिल, चिकनी से उगलता काला धुआं फिर वायरल, NGT-UPPCB नियमों की उड़ रही धज्जियां
- मुजफ्फरनगर: बीयर के नशे में अचानक लूट का माइंड सेट, ईद की खरीददारी कर लौट रही युवती से पर्स छीना, CCTV से पकड़ा गया झपटमार!
- मुजफ्फरनगर: पुलिस भर्ती घोटाले में 3 करोड़ ठगी, ठग ताहिर उर्फ काला के वायरल ऑडियो में कबूलनामा, पुलिस बोली, “पुराना केस”
17 जनवरी को हमला, आज तक FIR नहीं!
पूरा मामला 17 जनवरी का है। विश्व हिंदू परिषद के सहसंपर्क प्रभारी संजय शर्मा का बेटा एसडी स्कूल मैदान में था। उस पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया और हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। संजय शर्मा ने नई मंडी थाने में तहरीर दी, लेकिन 20 जनवरी तक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
थाना प्रभारी पर अनदेखी का आरोप
संजय शर्मा ने कहा कि “हम फोन करते हैं तो थाना प्रभारी 20-30 सेकंड सुनते हैं और फोन काट देते हैं। हमने कहा कि धरना देना पड़ेगा तो कोतवाल ने कहा आ जाओ। इससे लगता है धरने से भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को VHP ठीक करेगा।”
- जियो की बढ़त बरकरार, मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों में नंबर वन: जेएम फाइनेंशियल
- जियो पेमेंट्स बैंक ने शुरू की UPI आधारित कैश विड्रॉल सेवा
- मुजफ्फरनगर: पर्यावरण की दुश्मन बनी रामेश्वरी पेपर मिल, चिकनी से उगलता काला धुआं फिर वायरल, NGT-UPPCB नियमों की उड़ रही धज्जियां
- मुजफ्फरनगर: बीयर के नशे में अचानक लूट का माइंड सेट, ईद की खरीददारी कर लौट रही युवती से पर्स छीना, CCTV से पकड़ा गया झपटमार!
- मुजफ्फरनगर: पुलिस भर्ती घोटाले में 3 करोड़ ठगी, ठग ताहिर उर्फ काला के वायरल ऑडियो में कबूलनामा, पुलिस बोली, “पुराना केस”
चाय, खिचड़ी और बिस्तर का बंदोबस्त
धरने में कार्यकर्ता बोले कि “चाय और रात को खिचड़ी और बिस्तर आ रहा है। चाहे 10 दिन लगें, हम यहीं रहेंगे। 26 जनवरी को यहीं ध्वज फहराएंगे।”
उन्होंने कहा कि बृजेश शर्मा जैसे अधिकारी जिले का माहौल खराब कर रहे हैं।
VHP का अल्टीमेटम
VHP ने चेतावनी दी कि “जब तक ये अधिकारी हटाए नहीं जाते, धरना नहीं उठेगा।” धरने में सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीओ मंडी राजू कुमार साव मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति रात करीब दो बजे तक तनावपूर्ण बनी रही,
हालांकि सीओ के मान मनौवल के बाद देर रात को धरना समाप्त कर दिया गया। पुलिस ने हमले के मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।