Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » माफिया सरगना रहे विक्की त्यागी का बेटा रक्षित उर्फ दक्ष पुलिस मुठभेड़ में घायल! मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, ज़ख़ीरा बरामद

माफिया सरगना रहे विक्की त्यागी का बेटा रक्षित उर्फ दक्ष पुलिस मुठभेड़ में घायल! मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, ज़ख़ीरा बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

jin88bet.one

गैंगवार में मारे गए मुजफ्फरनगर के कुख्यात माफिया सरगना विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर हुआ गिरफ्तार। साथी ऋतिक त्यागी भी पकड़ा गया। दोनों के पास से 4 पिस्टल, 2 तमंचे, जिंदा कारतूस और नेक्सॉन कार बरामद।

ak168app.baby

मुजफ्फरनगर। गैंगवार में मारे गए वेस्ट यूपी के कुख्यात माफिया सरगना विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हो गया है। साथ ही उसका साथी ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू भी पकड़ा गया।
दोनों पर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी का गंभीर आरोप है।

ak168app.club

ks168app.site

संधावली अंडरपास के पास मुठभेड़

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइंस थाना पुलिस बीती रविवार देर रात संधावली अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर बाईपास की ओर से बिना नंबर प्लेट वाली नेक्सॉन कार आती दिखी।

एसपी सिटी ने आगे बताया कि पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो कार सवारों ने रुकने के बजाय तेजी से पीछे मुड़कर भागने की कोशिश की और खेत में घुस गई। 

ic88

ic88



पुलिस के मुताबिक, दोनों व्यक्ति कार से उतरे और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर खेतों की ओर भागे। पुलिस टीम बाल-बाल बची। बदमाशों ने फिर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में सूक्ष्म फायरिंग की। इसमें रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष और ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: कादिर राणा की इफ्तार दावत में हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश, जावेद आब्दी बोले, 'ऐसे आयोजन जरूरी'
ic88

ic88

बरामद हथियारों का जखीरा

दोनों के कब्जे से निम्न हथियार बरामद हुए:

lr88
  • 4 पिस्टल (32 बोर) मय 5 जिंदा और 2 खोखा कारतूस 
  • 2 तमंचे (315 बोर) मय 02 जिंदा कारतूस
  • 1 टाटा नेक्सॉन कार (बिना नंबर प्लेट) 
  • 2 मोबाइल फोन 

पूछताछ में बड़ा खुलासा

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मध्यप्रदेश के इंदौर से सस्ते दामों में अवैध हथियार खरीदकर आसपास के जिलों में महंगे दामों में बेचते थे। गिरफ्तारी के समय भी वे हथियार बेचने जा रहे थे। 

lr88

lr88

lr88

रक्षित त्यागी का लंबा आपराधिक इतिहास

रक्षित त्यागी पर मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, 307, 386, 427 आदि शामिल हैं। वह सिविल लाइंस थाने के एक केस में वांछित चल रहा था। 

op88

ऋतिक त्यागी पर भी मुकदमे

ऋतिक त्यागी पर भी आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

si88

88v

SEXXXXX-VN

पुलिस टीम का नेतृत्व और सदस्य

कार्रवाई का नेतृत्व थाना सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने किया। टीम में एसआई रेशमपाल, एसआई खुशीलाल, एसआई विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल  सौरभ कुमार, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
पूरी टीम ने अदम्य साहस दिखाते हुए मुठभेड़ में हिस्सा लिया और दोनों अपराधियों को सफलतापूर्वक घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें