Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में पहचान छिपाकर हिंदू युवती से शादी,फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, युवती पहुंची SSP दफ्तर,लगाई न्याय की गुहार

मुजफ्फरनगर में पहचान छिपाकर हिंदू युवती से शादी,फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, युवती पहुंची SSP दफ्तर,लगाई न्याय की गुहार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में मध्य प्रदेश की रहने वाली हिंदू युवती ने जनपद के एक मुस्लिम युवक पर पहचान छिपाकर शादी करने, मारपीट करने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और बेचने की कोशिश करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस कार्यालय पहुंचकर SSP के नाम प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच, मेडिकल परीक्षण और मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मध्य प्रदेश निवासी पीड़िता ममता ठाकुर के अनुसार उसकी मुलाकात मध्य प्रदेश के उमरपानी क्षेत्र में गुड़ का काम करने आए एक युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि युवक ने अपना नाम अजय उर्फ अज्जू बताकर उससे दोस्ती की और बाद में गुरुग्राम के एक मंदिर में लाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। युवती का कहना है कि शादी के दौरान उसकी मांग में सिंदूर भी भरा गया, जिसके बाद दोनों गाजियाबाद में किराये के मकान में रहने लगे।

युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद युवक उसे अपने पैतृक गांव खामपुर, थाना छपार क्षेत्र लेकर आया। वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम अजरूल अंसारी है और वह मुस्लिम समुदाय से है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो युवक, उसकी मां और परिवार की अन्य महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया।

ममता ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का प्रयास भी किया गया। किसी तरह वहां से निकलने के बाद उसने पुलिस से मदद लेने की कोशिश की, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। अब उसने पूरे मामले की शिकायत SSP से करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर पहुंची ATS की हाईटेक ड्रोन टीम: हाईटेक ‘टीथर्ड ड्रोन’ की निगरानी में रहेगा शिव चौक, लखनऊ से होगी कांवड़ मेले की लाइव मॉनिटरिंग

 


टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें