Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में गृहक्लेश से नाराज महिला गंदे नाले में कूदी: पुलिस ने बाहर निकाला, अस्पताल में भर्ती कराया

मुजफ्फरनगर में गृहक्लेश से नाराज महिला गंदे नाले में कूदी: पुलिस ने बाहर निकाला, अस्पताल में भर्ती कराया

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर में पारिवारिक विवाद से नाराज एक महिला मंगलवार देर शाम इलाके के धौला पुल से गंदे नाले में कूद गई। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और मंसूरपुर थाना पुलिस आनन–फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस ने मसक्कत करके महिला को नाले से बाहर निकाला। तत्काल ही उसे पुलिस ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार महिला की हालत फिलहाल सामान्य है।

CO खतौली रूपाली रॉय चौधरी के मुताबिक, मंगलवार देर शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बेगराजपुर में धौला पुल के पास एक महिला नाले में कूद गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने महिला को नाले से बाहर निकाला और बिना देर किए उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
महिला की पहचान रूबीना पत्नी मोबीन, निवासी पुरबालियान, थाना मंसूरपुर, मुज़फ़्फ़रनगर के रूप में हुई है।

CO के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रूबीना पारिवारिक विवाद के चलते नाराज होकर घर से निकल गई थी। इसके बाद उसने बेगराजपुर में धौला पुल के पास स्थित गंदे नाले में छलांग लगा दी।

पहचान होने के बाद पुलिस ने महिला के परिजनों को भी सूचित किया। जानकारी मिलते ही परिजन हॉस्पिटल पहुंचे और पुलिस के बताया कि रुबीना घर से झगड़ कर आई थी। अस्पताल में महिला का उपचार जारी है और पुलिस के अनुसार उसकी स्थिति सामान्य है।

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला नाले किनारे पड़ी दिखाई दे रही है और जिसको देखने के लिए धौला पुल पर तमाशबीनों की भीड़ लगी हुई है।

ALSO READ THIS :  UP: मुजफ्फरनगर में एक ही रात में तीन खूनी मुठभेड़! इनामी गैंगस्टर समेत तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने से हुए लहूलुहान!

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका। महिला के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस का आभार जताया।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें