Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ्फ़रनगर में जहरीले धुएं का नया VIDEO: कई KM दूर तक दिखाई दिया गुलशन कैमिकल के काले धुएं का गुबार; जांच के निर्देश

मुज़फ्फ़रनगर में जहरीले धुएं का नया VIDEO: कई KM दूर तक दिखाई दिया गुलशन कैमिकल के काले धुएं का गुबार; जांच के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ्फ़रनगर। जनपद में औद्योगिक प्रदूषण को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। मखियाली गांव के ग्रामीणों द्वारा जहरीले प्रदूषण से परेशान होकर पलायन की चेतावनी देने के बीच अब एक बार फिर फैक्ट्रियों की चिमनियों से निकलते काले धुएं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लगातार सामने आ रहे इन वीडियो ने प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पिछले कुछ दिनों से भोपा रोड, जौली रोड और जानसठ रोड क्षेत्र की फैक्ट्रियों से निकलते काले धुएं के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। अब ताजा वीडियो जानसठ रोड क्षेत्र का सामने आया है, जिसमें एक फैक्ट्री की ऊंची चिमनी से बेहद घना, काला और रसायनयुक्त धुआं निकलता दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि यह धुआं जानसठ रोड स्थित निराना गांव के पास संचालित गुलशन कैमिकल फैक्ट्री की चिमनी से निकल रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गुरुवार शाम करीब 6:45 बजे मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया गया। वायरल वीडियो में धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक फैलता हुआ दिखाई दे रहा है।

वीडियो के कुछ हिस्से फैक्ट्री के नजदीक से रिकॉर्ड किए गए हैं, जबकि कुछ दृश्य कई किलोमीटर दूर शेरनगर क्षेत्र से फिल्माए गए हैं। इन तस्वीरों में आसमान में फैलता काला धुआं और वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई नया मामला नहीं हम वर्षों ये इस इलाके की यही स्थिति बनी हुई है, जिससे आसपास के गांवों के लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: पुलिस भर्ती घोटाले में 3 करोड़ ठगी, ठग ताहिर उर्फ काला के वायरल ऑडियो में कबूलनामा, पुलिस बोली, "पुराना केस"

गौरतलब है कि हाल ही में मखियाली गांव के ग्रामीणों ने जहरीले प्रदूषण से परेशान होकर अपने घरों के बाहर ‘घर बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाकर प्रशासन को सामूहिक पलायन की चेतावनी दी थी। ऐसे में लगातार वायरल हो रहे नए वीडियो प्रदूषण को लेकर लोगों की चिंताओं को और बढ़ा रहे हैं।

वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं और लोग प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि फैक्ट्रियां पर्यावरण मानकों का पालन कर रही हैं तो फिर बार-बार काले धुएं के ऐसे वीडियो क्यों सामने आ रहे हैं?

इस पूरे मामले पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश चंद्रा का कहना है कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित फैक्ट्री की स्थलीय जांच कराई जाएगी और यदि जांच में पर्यावरण नियमों का उल्लंघन पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें