Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ‘तीनों का एनकाउंटर करने की तैयारी में पुलिस’: ग्राम प्रधान का रतनपुरी SHO पर गंभीर आरोप; DM-SSP से लगाई गुहार

‘तीनों का एनकाउंटर करने की तैयारी में पुलिस’: ग्राम प्रधान का रतनपुरी SHO पर गंभीर आरोप; DM-SSP से लगाई गुहार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली नंगला गांव के ग्राम प्रधान गुलजार ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पर गांव के तीन आरोपियों हाशिम पुत्र फारुख, गुफरान पुत्र आस मोहम्मद और इमरान पुत्र शहीद को खुद रतनपुरी थाने ले जाकर थाना प्रभारी के सुपुर्द किया था। इसके बाद प्रधान ने दावा किया कि पुलिस इन तीनों का एनकाउंटर करने की तैयारी में है।

ग्राम प्रधान ने इस संबंध में DM और SSP के नाम प्रार्थना पत्र देकर तीनों लोगों को पुलिस मुठभेड़ से बचाने की गुहार लगाई है। प्रधान ने अपने आरोपों के समर्थन में रविवार रात करीब 8 बजे ग्रामीणों के साथ बनाई गई वीडियो और तीनों कथित आरोपियों को थाने ले जाते समय की वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा की है। इन वीडियो और प्रार्थना पत्र के सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

प्रधान गुलजार के मुताबिक, वह अपनी जिम्मेदारी पर तीनों लोगों को रविवार अपराह्न करीब 3 बजे लेकर रतनपुरी थाने पहुंचे थे और उन्हें थाना प्रभारी के सुपुर्द किया था। उनका आरोप है कि इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि पुलिस तीनों के खिलाफ मुठभेड़ की कार्रवाई कर सकती है। इसी आशंका के आधार पर उन्होंने अधिकारियों से हस्तक्षेप करने और तीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

वहीं, ग्राम प्रधान के इन गंभीर आरोपों को रतनपुरी थाना प्रभारी ने सिरे से खारिज किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस की ओर से ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है और आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में भोपा रोड ओवरब्रिज पर भीषण हादसा! बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, 2 गंभीर

मामले में फिलहाल सबसे अहम सवाल यही है कि ग्राम प्रधान ने पुलिस पर एनकाउंटर की तैयारी का आरोप किन आधारों पर लगाया और क्या इस संबंध में उनके पास कोई ठोस जानकारी या साक्ष्य है। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपों को निराधार बताते हुए तीनों को न्यायालय में पेश किए जाने की बात कही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें