Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » 3 से 7 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी: अलर्ट मोड पर मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन, राहत शिविर, बचाव दल और कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय

3 से 7 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी: अलर्ट मोड पर मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन, राहत शिविर, बचाव दल और कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मौसम विभाग द्वारा 3 अगस्त से 7 अगस्त के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताए जाने के बाद मुज़फ़्फ़रनगर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। संभावित जलभराव, बाढ़ जैसी परिस्थितियों और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी विभागों को पहले से तैयार रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने शनिवार देर रात करीब 11 बजे को जिले के सभी उप जिलाधिकारियों (SDM) को अपने-अपने क्षेत्रों में राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, नगर निकाय, सिंचाई विभाग तथा आपदा राहत से जुड़े सभी विभागों को पूर्ण सतर्कता बरतने को कहा गया है।

प्रशासन ने संवेदनशील और जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां आवश्यक संसाधनों की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राहत शिविरों और राहत चौकियों को तत्काल संचालन योग्य स्थिति में रखने, नाव, राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

गांव स्तर तक निगरानी बढ़ाने के लिए ग्राम प्रधानों, स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन समितियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना देरी के राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं ताकि जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम रखा जा सके।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों, नालों, पुलों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें तथा बिजली के खंभों और टूटे हुए तारों के पास जाने से बचें। वाहन चालकों को भी बारिश के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने और अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में गोकशी मामले में बड़ा फैसला: तीन दोषियों को 10-10 साल की सजा,अदालत बोली- भाईचारा बिगाड़ने वाले अपराधों पर जरूरी है सख्ती

प्रशासन ने नागरिकों से आवश्यक दवाइयां, पीने का पानी, टॉर्च, मोबाइल चार्जर और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित स्थान पर रखने की भी अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में लोग जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9412210080 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा और हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें