बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा, योगी बोले बेटियां अब डरेंगी नहीं, सपने देखेंगी और रात में भी सुरक्षित लौटेंगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया। […]
गाजियाबाद में पेपर मार्ट बना आग का गोला, धधकते पेपर रोल ने बढ़ाया खतरा, दमकल ने टाला बड़ा औद्योगिक हादसा

गाजियाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में बुधवार तड़के एक पेपर मार्ट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कड़कड़ मॉडल साइट चार स्थित यक्षित पेपर मार्ट में रखे बड़ी मात्रा में पेपर रोल आग की चपेट में आ गए। कागज अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण […]
बारावफात पर यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, लखनऊ से वाराणसी तक पुलिस अलर्ट पर!

लखनऊ। बारावफात यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर उत्तर प्रदेश में धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी लखनऊ से लेकर वाराणसी तक पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात […]
आगरा में सड़क ने अचानक निगला बाइक और बिजली का बॉक्स, बाल बाल बची युवक की जान, इलाके में मचा हड़कंप

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार तड़के सड़क का एक हिस्सा अचानक धंसने से बड़ा हादसा टल गया। धुलियागंज के धोबीपाड़ा इलाके में सड़क धंसने से बने गहरे गड्ढे में टोरेंट पावर का कनेक्शन बॉक्स और एक बाइक समा गई। हादसे के दौरान एक बाइक सवार भी गड्ढे में गिर गया, लेकिन वह समय […]
नोएडा में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 120 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 20 बेड का आईसीयू तैयार

नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के करीब 120 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। […]
धार्मिक विवादों पर मायावती की दो टूक, बोलीं संवेदनशील मामलों में टीका टिप्पणी से बचें, स्कूलों के विवाद स्थानीय स्तर पर सुलझाएं

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में धार्मिक मामलों को लेकर बढ़ते विवादों के बीच सभी पक्षों से संवेदनशीलता और संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म, धार्मिक ग्रंथ, धार्मिक प्रचलन और मान्यताओं से जुड़े संवेदनशील मामलों पर अनावश्यक टीका टिप्पणी करने से सभी को बचना […]
सुल्तानपुर और महाराजगंज बैंक घूसकांड: किसान से रिश्वत लेना पड़ा भारी! सीबीआई कोर्ट ने दो पूर्व बैंक अधिकारियों को सुनाई सख्त सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराते हुए चार से पांच वर्ष तक के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत […]
अब कच्चे मकानों में नहीं रहेंगे गरीब! डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और वंचित परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की कवायद तेज कर दी है। सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जरूरतमंद परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश […]
हिजाब विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद बोले मौलाना शहाबुद्दीन- “स्कूल के नियमों का पालन जरूरी”

नई दिल्ली, 25 अगस्त। हिजाब और स्कूल यूनिफॉर्म को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद इस मुद्दे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी, कांग्रेस नेता शकील अहमद खान और ताजमहल उर्स कमेटी के अध्यक्ष ताहिरुद्दीन ताहिर ने इस मामले पर अपनी राय रखी […]
यूपी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों और भर्ती प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3,446 प्राविधिक सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र […]