मुजफ्फरनगर में सलाखों के पीछे भैयादूज की धूम: भाइयों को तिलक करने जेल पहुंचीं बहनें, जिला कारागार में बहनों की लगी लंबी कतारें, शिफ्ट में कराई मुलाकात

मुज़फ़्फ़रनगर। जेल की ऊंची दीवारें और सलाखें भी भाई-बहन के रिश्ते के प्यार को नहीं रोक सकीं। बुधवार को भैयादूज के पर्व पर जिला कारागार में भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। जेल में बंद अपने भाइयों को तिलक करने और पर्व मनाने के लिए सुबह से ही बहनों की लंबी कतारें लग […]
मुजफ्फरनगर में ई-रिक्शा लूटने के लिए चालक की हत्या: जटमुझेडा के जंगल में मिला था शमीम का शव; संधावली अंडरपास पर पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, तीसरा गिरफ्तार

मुज़फ़्फ़रनगर। ई-रिक्शा लूटने के लिए बदमाशों ने चालक की हत्या कर दी। आरोपियों ने सवारी बनकर पहले ई-रिक्शा बुक किया और फिर चालक को सुनसान रास्ते पर ले जाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी हत्या कर दी और शव को ईख के खेत में फेंककर ई-रिक्शा और मोबाइल लूटकर […]
मुजफ्फरनगर में पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष: जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव, गोवर्धन पूजा के बाद फिर भड़का विवाद; बुजुर्ग महिला समेत चार लोग घायल

मुज़फ़्फ़रनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के सरनावली गांव में पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। संघर्ष में दोनों पक्षों के बुजुर्ग और महिला समेत चार लोग […]
मुजफ्फरनगर में पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में महाभारत: घर में घुसकर परिवार पर हमला; महिला समेत कई घायल, अस्पताल में भर्ती, हिरासत में कई लोग

मुज़फ़्फ़रनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के जंधेड़ी गांव में पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर महिला, युवती और पुरुषों समेत कई लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने का भी आरोप है। घटना में […]
मुज़फ़्फ़रनगर में रोडवेज ने दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल: बस ने पीछे से मारी टक्कर, ई-रिक्शा को ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

मुज़फ़्फ़रनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय मोनीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 18 वर्षीय दोस्त निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाइक से शहर की ओर जा रहे थे। सांझक […]
SDM सदर शुभम श्रीवास्तव की मुजफ्फरनगर वासियों से अपील, ‘मतदाता सूची में नाम नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर जुड़वाएं’, चुनाव से पहले मतदाताओं से नाम जांचने का आग्रह

मुज़फ़्फ़रनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को अपनी मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील की जा रही है। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है या छूट गया है तो वह फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। सदर एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने […]
पांच दिन में पांच लावारिस शवों का अंतिम संस्कार: मुज़फ़्फ़रनगर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मिली थी लाशें, मृतकों के धर्म के अनुसार पूरे विधि-विधान से दी अंतिम विदाई

मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद में पिछले पांच दिनों के दौरान पांच लावारिस शव मिले। पांच अलग-अलग मौतें और पांच ऐसे अंतिम सफर, जिनमें अपनों की जगह क्रांतिकारी शालू सैनी ने परिवार की जिम्मेदारी निभाई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सूचना मिलने पर शालू सैनी ने पांचों मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई। मृतकों का जिस धर्म से […]
दिवाली की रौनक से जगमगाया मुज़फ़्फ़रनगर, 3 किमी लंबे बाजार में उमड़ी भीड़: तीन दिन के लिए सजा अस्थायी बाजार, फैंसी लाइट, झालर और झाड़ू की खरीदारी; पुलिस की निगरानी में चल रहा बाजार

मुज़फ़्फ़रनगर। दीपावली के त्योहार को लेकर शहर में उत्साह और रौनक दिखाई दे रही है। घरों से लेकर बाजारों तक दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं। लोग अपने घरों को रोशनी और सजावटी सामान से सजाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। शहर के भगत सिंह रोड पर करीब तीन किलोमीटर लंबा अस्थायी बाजार सजा […]
धनतेरस पर बाजारों में रौनक, लेकिन जाम बनी सरदर्द: सर्राफा बाजार में पार्किंग और पटरी बाजार बना चर्चा का विषय, भगत सिंह रोड पर सजी अस्थायी दुकानों से बाजार में बढ़ी चहल-पहल

मुज़फ़्फ़रनगर। धनतेरस के पर्व पर शहर के बाजारों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सराफा बाजार से लेकर बर्तन और सजावटी सामान की दुकानों तक ग्राहकों की आवाजाही रही। भगत सिंह रोड पर भी पटरी बाजार सजने से त्योहार की रौनक दिखाई दी। हालांकि, बाजार में बढ़ी भीड़ के बीच यातायात और […]
मुजफ्फरनगर में वेदांता पब्लिक स्कूल में दीपों की रोशनी के बीच सजी दीपावली की खुशियां, नन्हे सितारों ने सजावट से दिया प्रदूषण मुक्त त्योहार का संदेश

मुजफ्फरनगर। वेदांता पब्लिक स्कूल, सिखेड़ा में प्रकाश पर्व दीपावली का उत्सव हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। दीपावली के अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, आकर्षक कलाकृतियों और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कैंडल डेकोरेशन, दीया डेकोरेशन और बोर्ड डेकोरेशन […]