ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे में गिरकर छह वर्षीय मासूम की मौत, ठेकेदार समेत तीन पर एफआईआर

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा मानकों में कथित लापरवाही एक मासूम की जान पर भारी पड़ गई। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित कलाधाम सोसाइटी के पास पानी से भरे खुले गहरे गड्ढे में गिरने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मामले को […]

नोएडा एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा: एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में सफाई कर्मचारी और एक सिक्योरिटी गार्ड की जान चली गई। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के टैंक की सफाई के दौरान दोनों बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां […]

अलीगंज अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली इमारत पर चला बुलडोजर, LDA ने शुरू कराया ध्वस्तीकरण

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में पिछले महीने हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत का कारण बनी चार मंजिला इमारत पर शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बुलडोजर चला दिया। भारी पुलिस बल और मशीनरी की मौजूदगी में भवन का ध्वस्तीकरण शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान भवन स्वामी पक्ष ने […]

बारिश से सुधरी हवा फिर हुई खराब! मुजफ्फरनगर की फैक्ट्रियों से निकलते काले धुएं के वीडियो वायरल, प्रदूषण पर उठे सवाल

मुजफ्फरनगर। बारिश के बाद जिले की आबोहवा में दर्ज हुए सुधार के बीच एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों से निकलता काला और प्रदूषित धुआं लोगों की चिंता का कारण बन गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो जिले की कुछ फैक्ट्रियों की चिमनियों से निकल रहे घने काले धुएं की तस्वीर पेश कर […]

मुजफ्फरनगर में सनसनी: महिला से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, दबंगों ने दलित परिवार को पीटा, दी जातिसूचक गालियां,मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में एक बार फिर दबंगई और कथित जातीय उत्पीड़न का मामला सामने आया है। हरिपुरम कूकड़ा के रहने वाले एक दलित परिवार ने पड़ोस के कुछ लोगों पर महिला से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और धमकियां देने […]

मुजफ्फरनगर में महावीर चौक मारपीट प्रकरण में सपा नेता गिरफ्तार, कोर्ट से जेल भेजे गए,अन्य आरोपियों की तलाश जारी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के महावीर चौक मारपीट प्रकरण में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता युधिष्ठिर पहलवान को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। उन पर संयुक्त धरना-प्रदर्शन के दौरान एक युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। यह मामला 21 जुलाई की रात करीब 11 […]

19 साल बाद मुजफ्फरनगर कोर्ट पहुंचे शाही इमाम अहमद बुखारी, आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मिली जमानत

मुजफ्फरनगर। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले में 19 साल बाद मुजफ्फरनगर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेश होकर जमानत हासिल की। उनके खिलाफ खतौली क्षेत्र में बिना अनुमति हेलीकॉप्टर उतारने के आरोप में मुकदमा […]

मुजफ्फरनगर में संपत्ति विवाद में वृद्ध की मौत, परिजनों ने भाई पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बोली- धक्का लगने से गई जान

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी में संपत्ति बंटवारे का विवाद एक वृद्ध की मौत के बाद गंभीर मामला बन गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि छोटे भाई ने घर में घुसकर बड़े भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में मामला अलग […]

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नेतृत्व में किसानों का प्रदर्शन, मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सेवक) ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम के नेतृत्व में सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे थे, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन […]

मुजफ्फरनगर में कांवड़ ड्यूटी के दौरान करंट लगने से नगर पालिका के ठेका कर्मी की मौत, जिला अस्पताल में परिजनों का हंगामा

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच नगर पालिका परिषद के पथ प्रकाश विभाग में कार्यरत एक ठेका कर्मी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। […]