Home » उत्तर प्रदेश » राजस्व अदालतों में लापरवाही पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, पांच तहसीलदार निलंबित; 13 को कारण बताओ नोटिस

राजस्व अदालतों में लापरवाही पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, पांच तहसीलदार निलंबित; 13 को कारण बताओ नोटिस

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजस्व अदालतों में लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। राजस्व मामलों में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व परिषद ने पांच तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा 13 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

jin88bet.one

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में की गई है। राजस्व अदालतों में लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने के बाद अधिकारियों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई थी। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि राजस्व वादों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ak168app.baby

सात सितंबर को हुई तहसीलवार और अधिकारीवार समीक्षा

जानकारी के मुताबिक सात सितंबर को प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 34 के तहत दाखिल वादों की तहसीलवार और अधिकारीवार गहन समीक्षा की गई। समीक्षा में लंबित मामलों के निस्तारण की स्थिति और अधिकारियों की प्रगति का आकलन किया गया।

ak168app.club

समीक्षा के बाद ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया, जिनके स्तर पर मामलों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई। राजस्व परिषद की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

ks168app.site

इन तहसीलदारों पर गिरी गाज

राजस्व परिषद ने अमित यादव, तहसीलदार संडीला, हरदोई; कृष्ण कुमार मिश्रा, तहसीलदार देवरिया; सौरभ कुमार, तहसीलदार जौनपुर; रंजन वर्मा, तत्कालीन नायब तहसीलदार अयोध्या और वर्तमान में तहसीलदार गाजीपुर तथा अलख शुक्ला, तहसीलदार प्रतापगढ़ को निलंबित किया है।

ALSO READ THIS :  गोरखपुर में CM योगी का जनता दर्शन, करीब 150 लोगों की सुनी समस्याएं; अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

ic88

अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई लंबित राजस्व वादों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने और कार्य में लापरवाही के दृष्टिगत की गई है।

ic88

एक सितंबर को भी हुई थी कार्रवाई

राजस्व मामलों में लापरवाही को लेकर यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले एक सितंबर 2026 को भी चार तहसीलदारों और एक नायब तहसीलदार को निलंबित किया गया था।

ic88

यह कार्रवाई 29 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से राजस्व अदालतों में लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण की उच्चस्तरीय समीक्षा के बाद दिए गए निर्देशों के क्रम में लगातार की जा रही है।

ic88

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिए थे कि राजस्व वादों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हर स्थिति में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता सामने आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

lr88

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

लंबित वादों के निस्तारण में लापरवाही के मामले में 13 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

lr88

इनमें चंद्रशेखर वर्मा, तत्कालीन तहसीलदार देवरिया और वर्तमान तहसीलदार गोरखपुर; गोपाल जी, तत्कालीन नायब तहसीलदार देवरिया और वर्तमान नायब तहसीलदार कुशीनगर; रविरंजन कश्यप, तहसीलदार जौनपुर; राकेश कुमार, तत्कालीन तहसीलदार जौनपुर और वर्तमान तहसीलदार बलरामपुर शामिल हैं।

lr88

इसके अलावा कविता ठाकुर, तत्कालीन तहसीलदार बाराबंकी और वर्तमान तहसीलदार गोंडा; देवानन्द तिवारी, तत्कालीन तहसीलदार सुल्तानपुर और वर्तमान तहसीलदार फिरोजाबाद; स्नेहल वर्मा, तत्कालीन नायब तहसीलदार अयोध्या और वर्तमान नायब तहसीलदार लखनऊ; राहुल सिंह, तहसीलदार अमेठी; अनिल कुमार, तहसीलदार प्रतापगढ़; यजुवेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार लखनऊ; सुखवीर सिंह, नायब तहसीलदार लखनऊ; रमाशंकर मिश्रा, नायब तहसीलदार रायबरेली और शार्द सिंह, तहसीलदार लखनऊ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ALSO READ THIS :  चीनी के बढ़ते दाम पर राकेश टिकैत का सरकार पर निशाना, बोले- चीनी महंगी हुई तो गन्ना किसानों को भी मिले फायदा

lr88

अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी

राजस्व परिषद की ओर से इन अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और जवाब के आधार पर उनकी जवाबदेही निर्धारित करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

op88

सरकार का स्पष्ट संदेश है कि केवल नोटिस जारी करने तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। जांच और स्पष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमों के तहत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

si88

किसानों और आम लोगों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

राजस्व न्यायालयों में जमीन, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व मामलों से जुड़े विवाद बड़ी संख्या में लंबित रहते हैं। इन मामलों के समय पर निस्तारण में देरी का सीधा असर किसानों और आम नागरिकों पर पड़ता है।

88v

सरकार ने राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। इसी के तहत अधिकारियों के कामकाज की लगातार निगरानी की जा रही है और मामलों के निस्तारण की प्रगति पर विशेष नजर रखी जा रही है।

लापरवाही पर आगे भी होगी सख्त कार्रवाई

राजस्व परिषद ने स्पष्ट किया है कि अधिकारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई कोई एक बार की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह सतत और निरंतर निगरानी का हिस्सा है। लंबित मामलों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने या कार्य में लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी शिथिलता के नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

SEXXXXX-VN
सरकार का उद्देश्य राजस्व अदालतों में लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण कर किसानों और आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। आने वाले दिनों में भी राजस्व अदालतों के कामकाज की समीक्षा जारी रहने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी रहने के संकेत हैं।

ALSO READ THIS :  नोएडा में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, मासूम बच्चों समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें