Home » उत्तर प्रदेश » प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के लखनऊ केंद्र ने प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले कुछ घंटों के दौरान तेज हवाएं, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही मेघगर्जन और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

मानसूनी गतिविधियां हुईं सक्रिय

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल सक्रिय हैं। प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर बादलों का तेजी से विकास हो रहा है, जिसके चलते गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण तेज हवाएं और आकाशीय बिजली लोगों के लिए जोखिम पैदा कर सकती हैं, इसलिए आवश्यक सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

किसानों को दी गई विशेष सलाह

मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम सामान्य होने तक खेतों में अनावश्यक कार्य करने से बचें। कटी हुई फसल, कृषि उपकरण और अन्य जरूरी सामग्री को सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि तेज बारिश और हवाओं से नुकसान न हो।

विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की यह बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है, लेकिन तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं से बचाव के लिए अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है।

ALSO READ THIS :  अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का तीखा हमला, बोले- आजम खान को गृह मंत्री बनाने का सपना छोड़ दें, बहुजन समाज डरा हुआ है

आम नागरिकों से भी सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें। यदि गरज-चमक शुरू हो जाए तो सुरक्षित स्थान पर शरण लें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।

विभाग ने यह भी कहा है कि नागरिक मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर लगातार नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करें।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें