Home » विविध इंडिया » UPSC के 100 साल पूरे, पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट और सिक्का; कैप्टन स्मित का किया जिक्र

UPSC के 100 साल पूरे, पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट और सिक्का; कैप्टन स्मित का किया जिक्र

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने यूपीएससी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक सिक्का, डाक टिकट और विशेष पुस्तक जारी की। दो दिवसीय शताब्दी कार्यक्रम में राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्य, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद और यूपीएससी के अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार का भी उल्लेख किया। उन्होंने हाल में फ्लाईदुबई की उड़ान में हुई घटना के दौरान मच्छार द्वारा दिखाई गई सूझबूझ और साहस का जिक्र करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में मच्छार पर उनके सह-पायलट ने कथित तौर पर हमला किया था। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी घटना के बाद मच्छार की प्रशंसा की और कहा कि इस घटना में 174 लोगों की जान बची।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूपीएससी की 100 वर्षों की यात्रा के दौरान पीढ़ियां, सरकारें, तकनीक और पाठ्यक्रम बदले, लेकिन इस संस्था के प्रति लोगों का भरोसा बना रहा। उन्होंने शताब्दी समारोह को यूपीएससी की विरासत और देश के युवाओं की आकांक्षाओं से जुड़ा अवसर बताया।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष लाखों युवा यूपीएससी की परीक्षाओं के माध्यम से लोक सेवा में आने की आकांक्षा रखते हैं। प्रधानमंत्री ने संस्था की ऐतिहासिक यात्रा से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं देते हुए शताब्दी समारोह के अवसर पर जारी किए गए स्मारक सिक्के और डाक टिकट का उल्लेख किया।

ALSO READ THIS :  फारूक अब्दुल्ला और अखिलेश यादव पर बरसे गिरिराज सिंह, बोले- उचित समय पर बहाल होगा जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा

1926 में हुई थी पहली लोक सेवा आयोग की स्थापना

भारत में पहली लोक सेवा आयोग की स्थापना 1 अक्टूबर 1926 को हुई थी। यह स्थापना भारत सरकार अधिनियम, 1919 के प्रावधानों और 1924 के ली कमीशन की सिफारिशों के बाद हुई थी। बाद में 1937 में इसका नाम फेडरल पब्लिक सर्विस कमीशन और संविधान लागू होने के बाद 26 जनवरी 1950 को संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी किया गया।

पीआईबी के अनुसार, शताब्दी समारोह के अवसर पर जारी पुस्तक का शीर्षक ‘100 Landmark Judgements- Shaping the Policies of UPSC and Public Service Commissions in India’ है। यह कार्यक्रम 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें