Home » उत्तराखंड » रुद्रप्रयाग में खाई में गिरा युवक, रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला

रुद्रप्रयाग में खाई में गिरा युवक, रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला

Facebook
Twitter
WhatsApp

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित गौरीकुंड के पास एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब गहरी खाई में गिरा एक युवक को रेस्क्यू टीमों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को डायल-112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन ने गौरीकुंड सेक्टर से एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और वाईएमएफ की टीमों को तत्काल मौके पर रवाना किया। बताया गया कि युवक गौरीकुंड से करीब दो किलोमीटर ऊपर छोड़ी क्षेत्र में गहरी खाई में गिर गया था।

रात के अंधेरे में चला चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान

घटनास्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अंधेरे के बावजूद खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। कई घंटे की मेहनत के बाद टीम युवक तक पहुंचने में सफल रही और उसे सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लिया। इसके बाद घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घायल युवक की हुई पहचान, गिरने की वजह साफ नहीं

खाई में गिरने से युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी पहचान 25 वर्षीय मोहित रावत के रूप में हुई है, जो रुद्रप्रयाग जिले के रामपुर क्षेत्र के बड़ासू गांव का निवासी है। फिलहाल उसके खाई में गिरने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

चमोली में तेज रफ्तार ट्रक ने ली बाइक सवार की जान

इसी बीच चमोली जिले के गोपेश्वर में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मुकेश नेगी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से युवक को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ THIS :  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, दिल्ली में 'राइट टू सर्विस बिल, 2026' को मिली मंजूरी, अब तय समय में मिलेंगे सरकारी काम!

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मारते हुए भाग रहा था। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह बैरिकेड तोड़कर आगे निकल गया। हादसे के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें