Home » उत्तराखंड » देहरादून से बड़ी खबर: देर रात जारी हुई अधिसूचना, राज्यपाल की मंजूरी के बाद UKPSC में बड़ी नियुक्तियां!

देहरादून से बड़ी खबर: देर रात जारी हुई अधिसूचना, राज्यपाल की मंजूरी के बाद UKPSC में बड़ी नियुक्तियां!

Facebook
Twitter
WhatsApp

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) में महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी को आयोग का नया अध्यक्ष और डॉ. हेम चन्द्र पाण्डेय को आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-04 की ओर से मंगलवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी गई।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार दोनों नियुक्तियां संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत राज्यपाल को प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए की गई हैं।

कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के सचिव शैलेश बगोली ने दोनों नियुक्तियों से संबंधित अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कीं। अधिसूचना में बताया गया है कि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे, जबकि डॉ. हेम चन्द्र पाण्डेय आयोग के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक रहेगा कार्यकाल

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक दोनों का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छह वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक रहेगा। इनमें से जो भी अवधि पहले पूरी होगी, उसी के अनुसार उनका कार्यकाल समाप्त होगा।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग राज्य की विभिन्न सरकारी सेवाओं में भर्ती प्रक्रियाओं के संचालन और चयन संबंधी कार्यों के लिए जिम्मेदार संवैधानिक संस्था है। ऐसे में इन नियुक्तियों को आयोग के प्रशासनिक संचालन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


ALSO READ THIS :  राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच शुद्धिकरण अनुष्ठान शुरू, दिनेंद्र दास बोले- भगवान राम दोषियों को देंगे दंड

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें