Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी में जलभराव पर एके शर्मा सख्त, बोले- स्थायी समाधान के लिए इंजीनियरिंग के आधार पर होगा काम; नालों में बोरी डालने पर FIR

वाराणसी में जलभराव पर एके शर्मा सख्त, बोले- स्थायी समाधान के लिए इंजीनियरिंग के आधार पर होगा काम; नालों में बोरी डालने पर FIR

Facebook
Twitter
WhatsApp

वाराणसी। शहर में जलभराव और नगरीय व्यवस्थाओं को लेकर शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर की साफ-सफाई, जल निकासी, बिजली व्यवस्था और बारिश के दौरान सामने आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इससे पहले मंत्री ने विभिन्न इलाकों का फील्ड विजिट कर सफाई व्यवस्था और जलभराव की स्थिति का जायजा भी लिया।

jin88bet.one

बार-बार जलभराव वाले स्थानों को किया जाएगा चिन्हित

ak168app.baby

एके शर्मा ने कहा कि काशी में नगरीय प्रबंधन और विद्युत व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई है। अधिकांश इलाकों में साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था संतोषजनक है, लेकिन कुछ स्थान ऐसे हैं जहां हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है।

ak168app.club

मंत्री ने अधिकारियों को ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वहां जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि केवल बारिश के दौरान पानी निकाल देना समस्या का स्थायी हल नहीं है।

ks168app.site

इंजीनियरिंग के आधार पर निकाला जाएगा स्थायी समाधान

ic88

मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जिन इलाकों में परंपरागत रूप से जलभराव होता है, वहां इंजीनियरिंग के आधार पर समाधान तलाशना होगा। जरूरत के अनुसार ऐसे इंतजाम किए जाएंगे, जिससे आने वाले वर्षों में लोगों को बार-बार जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

ic88

उन्होंने कहा कि इस काम के लिए जितने धन की जरूरत होगी, उसकी व्यवस्था की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि काशी को स्थायी रूप से जलभराव की समस्या से मुक्त किया जा सके और बारिश के दौरान लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

ALSO READ THIS :  मानसून सत्र से पहले मायावती की अपील, बोलीं- संसद में हंगामा नहीं, जनहित के मुद्दों पर हो गंभीर बहस

ic88

नालों में प्लास्टिक की बोरियां डालने पर मंत्री नाराज

इस बीच नालों में प्लास्टिक की बोरियां डालकर जल निकासी बाधित करने से जुड़े वीडियो और तस्वीरों को लेकर मंत्री ने नाराजगी जताई। एके शर्मा ने कहा कि उन्होंने खुद ऐसे वीडियो और तस्वीरें देखी हैं, जिनमें बड़े नालों के भीतर नई प्लास्टिक की बोरियां दिखाई दे रही हैं।

ic88

मंत्री के मुताबिक इन बोरियों में नई गिट्टी भरकर उन्हें नालों में डाला गया था। उनका आरोप है कि इस तरह नालों के पानी के प्रवाह को रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि यदि नाले का पानी रुकता है तो स्वाभाविक रूप से आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा होगी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

lr88

एके शर्मा बोले- काशी की छवि खराब करने की कोशिश स्वीकार नहीं

lr88

एके शर्मा ने नालों में अवरोध पैदा करने की घटना को काशी और प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य बताया। उन्होंने ऐसे प्रयासों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उन्हें इसमें राजनीति नजर आती है।

lr88

मंत्री के अनुसार नगर निगम की ओर से इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कई स्थानों पर इसी तरह नालों में अवरोध पैदा किए जाने की जानकारी सामने आने की बात भी उन्होंने कही।

lr88

पुलिस जांच में सामने आएगा कौन डाल रहा था नालों में अवरोध

op88

नगर निगम की शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर के बाद अब पुलिस मामले की जांच करेगी। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि नालों में बोरी और गिट्टी डालकर जल निकासी बाधित करने के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

ALSO READ THIS :  दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, अगले 2-3 घंटे रेड अलर्ट, मुजफ्फरनगर समेत यूपी में मौसम बिगड़ने के आसार

si88

मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक बारिश के कारण जल निकासी व्यवस्था के सामने चुनौती आ सकती है, लेकिन जानबूझकर नालों में अवरोध पैदा करना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

88v

काशी की साफ-सफाई और जल निकासी प्रशासन की प्राथमिकता

SEXXXXX-VN

एके शर्मा ने कहा कि काशी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की नगरी है, जहां देश ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग आते हैं। ऐसे में शहर की साफ-सफाई, जल निकासी और विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को जलभराव वाले स्थानों पर स्थायी समाधान की दिशा में काम करने के निर्देश दिए। साथ ही नालों की नियमित निगरानी और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि काशी में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को कम करने के साथ ही भविष्य के लिए स्थायी व्यवस्थाएं विकसित करने पर सरकार का फोकस है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें