दिल्ली-एनसीआर में फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन येलो अलर्ट; पूरे सप्ताह बारिश और बादलों का रहेगा डेरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 28 और 29 जुलाई के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन दोनों दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लगातार सक्रिय मानसूनी […]

कॉमनवेल्थ गेम्स में शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास, शॉट पुट एफ57 में जीता गोल्ड; राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली/ग्लासगो। ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ वह कॉमनवेल्थ गेम्स की पैरा एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उनकी इस ऐतिहासिक […]

ऑरेंज अलर्ट के बीच रुद्रप्रयाग में थमी बारिश, केदारनाथ धाम में सामान्य दर्शन; देहरादून के स्कूल बंद

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच रुद्रप्रयाग जिले में रातभर बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि मंगलवार सुबह बारिश थमने से लोगों और यात्रियों को कुछ राहत मिली। केदारनाथ धाम में भी मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन एवं […]

अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस गांदरबल में पलटी, 39 श्रद्धालु घायल; राहत-बचाव में जुटे सुरक्षा बल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार सुबह अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हरिगनीवान क्षेत्र में हुए इस सड़क हादसे में बस में सवार 39 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और […]

बिहार छात्र प्रदर्शन: 694 लोग हिरासत में, 91 पुलिसकर्मी घायल; हिंसा में सरकारी संपत्ति को भी नुकसान

पटना। बिहार में विभिन्न छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों के छात्र विंग द्वारा आयोजित राज्यव्यापी प्रदर्शनों और मार्च के दौरान कई जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को इस संबंध में विस्तृत जानकारी जारी करते हुए बताया कि प्रदर्शन के दौरान कुल 694 लोगों को हिरासत में लिया गया, […]

मुज़फ़्फ़रनगर में बारिश का डबल अटैक, गर्मी-उमस हुई छूमंतर: रातभर रुक-रुककर बरसने के बाद मंगलवार सुबह मूसलाधार बारिश

मुज़फ़्फ़रनगर। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को आखिरकार बारिश ने बड़ी राहत दे दी। सोमवार दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला पूरी रात रुक-रुककर जारी रहा, लेकिन मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदली कि हल्की फुहारें देखते ही देखते मूसलाधार बारिश में बदल गईं। सुबह करीब आठ […]

योगी को प्रधानमंत्री बनाने की कामना के साथ शेषनाग वाली अनोखी कांवड लेकर आया शिवभक्त, शिव चौक पर बनी आकर्षण का केंद्र

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार आस्था के साथ-साथ मनोकामनाओं की भी अनोखी झलक देखने को मिल रही है। मुज़फ़्फ़रनगर के ऐतिहासिक शिव चौक पर सोमवार रात उस समय लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जब हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर जा रहा एक शिवभक्त अपनी भव्य शेषनाग आकृति वाली कांवड़ […]

दिल्ली में लग्जरी कार से वारदात करने वाला अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह गिरफ्तार, तीन बदमाश हथियारों समेत दबोचे

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने अंतरराज्यीय लुटेरों के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लग्जरी कार में सवार होकर दिल्ली और आसपास के इलाकों में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से […]

ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़, गौकशी का आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार; हथियार और संदिग्ध सामान बरामद

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और गौकशी के आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल, इंजेक्शन, सीरिंज, धारदार हथियार […]