हल्द्वानी में खड़गे के मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, बोलीं दोषियों को जेल भेजे सरकार

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर मंच का शुद्धिकरण किए जाने की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस मामले को अति निंदनीय और चिंतनीय बताते हुए उत्तराखंड सरकार से जातिवादी और सामंती तत्वों के खिलाफ […]
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, दम घुटने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात लकड़ी कटिंग की एक दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और दुकान के अंदर मौजूद दो युवक धुएं और आग के बीच फंस गए। […]
हरियाली तीज कब? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पहली बार व्रत रखने का सही नियम!

नई दिल्ली। सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष हरियाली तीज 15 अगस्त शनिवार को मनाई जाएगी। सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व विशेष महत्व रखता है। महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना से भगवान शिव और माता पार्वती का व्रत रखती हैं। […]
नशामुक्त भारत की ओर बढ़ा मुजफ्फरनगर! एमएम इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों-शिक्षकों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

मुजफ्फरनगर। नशामुक्त भारत के निर्माण और युवा पीढ़ी को नशे तथा विभिन्न प्रकार के व्यसनों से बचाने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीनगर, मुजफ्फरनगर की ओर से दा ब्राह्मण ट्रस्ट एवं एमएम इंटर कॉलेज में नशामुक्त प्रतिज्ञा महा अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजन […]
एनसीआर में पूरे हफ्ते सुहावना रहेगा मौसम, रोज हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज सुहावना बने रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 14 से 19 अगस्त तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और लगभग हर दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। […]
“जिन्होंने घर-परिवार खोया, उनके संघर्ष को देश कभी नहीं भूलेगा”: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापन का दंश झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत विभाजन की भयावह त्रासदी ने लाखों परिवारों के जीवन को गहरे दुख, विस्थापन और अनिश्चितता से भर […]
स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 जांबाज़ों को सम्मान: 301 कर्मियों को मिला वीरता पदक, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की सुरक्षा, सेवा और जनहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 1057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है। सम्मान पाने वालों में पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक रक्षा तथा सुधारात्मक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। इन पदकों के माध्यम से […]
शामली में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी शोरूम में भीषण आग, 60 से 70 स्कूटियां जलकर राख

शामली। जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी शोरूम में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम के अंदर खड़ी बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटियां जलकर नष्ट हो गईं। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट […]
चमोली टनल हादसे में 7 की मौत, कई फंसे: खराब मौसम के बीच ग्राउंड जीरो पहुंचे सीएम धामी,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। विष्णुगाड पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी टनल में मलबा और पानी भरने के कारण अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद सुरंग के भीतर […]
तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, विज्ञान मॉडल में दिखी छात्राओं की प्रतिभा: भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा, विज्ञान प्रदर्शनी और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे राष्ट्रभक्ति, वैज्ञानिक सोच और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय में एक साथ तिरंगा यात्रा, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी और हरियाली तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अलग-अलग गतिविधियों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक […]