‘50 लाख रुपये बीघा मुआवजा दो, वरना जमीन नहीं देंगे’: शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के मुवावजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, ADM वित्त से मिलकर जताई आपत्ति

मुज़फ़्फ़रनगर। प्रस्तावित शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस–वे के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे गांव रोनी हरजीपुर के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण के बदले प्रस्तावित मुआवजे पर आपत्ति जताते हुए बाजार मूल्य के अनुसार भुगतान की मांग की। प्रदर्शन के […]

‘गैंगरेप’ केस में हीलाहवाली पर SSP ने सिखेड़ा इंस्पेक्टर को हड़काया: फोन पर लगाई जमकर फटकार, एस्कॉर्ट गाड़ी से पीड़ित परिवार भिजवाया थाने

मुज़फ़्फ़रनगर। 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप, पीड़ित परिवार पर कथित तौर पर केस वापस लेने का दबाव और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालों के बीच बुधवार को मामला सीधे SSP कार्यालय पहुंच गया। दोपहर करीब एक बजे पीड़ित परिवार की बात सुनने के बाद SSP ने मामले को बेहद […]

पुराने लैपटॉप-डेस्कटॉप में आएगी नई जान, JioPC से मिलेगा 16GB RAM और 1TB तक क्लाउड स्टोरेज

नई दिल्ली। अगर आपका पुराना लैपटॉप या डेस्कटॉप समय के साथ स्लो हो गया है और उसमें नए ऐप्स या AI आधारित टूल्स चलाने में परेशानी हो रही है, तो अब तुरंत नया कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ सकती है। रिलायंस जियो ने JioPC को सभी इंटरनेट यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा […]

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, पहले CEO के नाम पर लगेगी मुहर! संत समाज की निगाहें फैसले पर

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को होने वाली अहम बैठक को लेकर अयोध्या में चर्चाएं तेज हैं। मणिराम दास छावनी में दोपहर दो बजे ट्रस्ट की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO की नियुक्ति को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। इसके साथ […]

कानपुर में महिला की लूट के बाद हत्या, शव कुर्सी पर मिला; घर में नहीं मिले जबरन घुसने के निशान

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला की लूटपाट के बाद हत्या किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। रावतपुर थाना क्षेत्र में महिला का शव घर के अंदर कुर्सी पर रखा हुआ मिला। महिला की गर्दन पर चोट का निशान था, जबकि घर के अलग-अलग हिस्सों में सामान बिखरा पड़ा था। प्रारंभिक […]

बरेली में एक लाख की छिनैती का खुलासा, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले हुई एक लाख रुपये की छिनैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने बुधवार तड़के संदिग्धों की घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में […]

NHAI टोल प्लाजा फर्जीवाड़े पर ED का बड़ा शिकंजा, 7 राज्यों और NCR में 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

लखनऊ। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI के टोल प्लाजा पर कथित फर्जी वसूली और सरकारी राजस्व को डायवर्ट किए जाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। ईडी के लखनऊ जोनल ऑफिस की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी पीएमएलए 2002 की धारा 17 के तहत […]

नोएडा में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, रातभर बसों और टैक्सियों की सघन चेकिंग

नोएडा। 17 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस ने महिला सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। घटना के बाद पुलिस ने पूरी रात नोएडा और आसपास के अलग अलग इलाकों में संदिग्ध वाहनों के साथ बसों, टैक्सियों और अन्य सार्वजनिक परिवहन […]

मुज़फ़्फ़रनगर के न्यू लाइफ हॉस्पिटल का लाइसेंस सस्पेंड: छापेमारी में भर्ती मिले 4 बच्चे, मौके पर नहीं मिला बच्चों का डॉक्टर, भर्ती बच्चों को दूसरे अस्पताल में कराया गया शिफ्ट

मुज़फ़्फ़रनगर। शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुड़की रोड स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अस्पताल में चार बच्चे भर्ती मिले, लेकिन मौके पर बच्चों का इलाज करने वाला डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने भर्ती बच्चों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया और न्यू […]

मुरादाबाद में नेपाली तीर्थयात्रियों से भरी बस का भीषण हादसा, 35 से ज्यादा घायल, आठ की हालत गंभीर

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मुरादाबाद हरिद्वार स्टेट हाईवे पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कांठ थाना क्षेत्र में गढ़ी बस स्टॉप के पास हरिद्वार से अयोध्या जा रही नेपाली तीर्थयात्रियों से भरी निजी बस आगे चल रही राज्य परिवहन की बस से टकरा गई। टक्कर के बाद निजी बस […]