Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, रातभर बसों और टैक्सियों की सघन चेकिंग

नोएडा में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, रातभर बसों और टैक्सियों की सघन चेकिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp

नोएडा। 17 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस ने महिला सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। घटना के बाद पुलिस ने पूरी रात नोएडा और आसपास के अलग अलग इलाकों में संदिग्ध वाहनों के साथ बसों, टैक्सियों और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों की व्यापक जांच की।

jin88bet.one

पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य रात के समय सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करना रहा। चेकिंग के दौरान कई वाहनों में सुरक्षा से जुड़े जरूरी इंतजामों की कमी भी सामने आई।

ak168app.baby

छात्रा से वारदात के बाद रातभर सड़क पर उतरी पुलिस, बसों से लेकर टैक्सियों तक खंगाली गईं

पुलिस टीमों ने अलग अलग स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर बसों, टैक्सियों और अन्य संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की। वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म, गहरे रंग के पर्दे, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुरक्षा मानकों को भी जांच के दायरे में रखा गया।

ak168app.club

चेकिंग के दौरान कुछ बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम पूरे नहीं मिले। कई बसों में पैनिक बटन तक नहीं पाए जाने की बात सामने आई। इसके अलावा कुछ वाहनों में अनधिकृत बदलाव किए जाने और नियमों के विपरीत काली फिल्म या पर्दे लगाए जाने की भी जांच की गई।

ks168app.site

कई बसों में नहीं मिले पैनिक बटन, नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पैनिक बटन जैसे सुरक्षा उपकरणों को महत्वपूर्ण माना जाता है। पुलिस की जांच के दौरान कुछ बसों में इनकी अनुपस्थिति सामने आई।

ALSO READ THIS :  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती: लखनऊ में सीएम योगी बोले- पीएम मोदी ने धारा 370 हटाकर पूरा किया डॉ. मुखर्जी का संकल्प

ic88

पुलिस और परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक परिवहन से जुड़े निर्धारित सुरक्षा और यातायात मानकों का पालन नहीं करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने वाहन मालिकों और चालकों को यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सभी प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

ic88

परिवहन विभाग ने भी चलाया बड़ा अभियान, 9 बसें जब्त और करीब 400 के चालान

इससे पहले दिन में परिवहन विभाग की टीम ने भी सार्वजनिक परिवहन वाहनों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान अलग अलग ट्रांसपोर्ट की 9 बसों को जब्त किया गया, जबकि करीब 400 बसों के चालान किए गए।

अधिकारियों ने बस संचालकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभाग ने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ic88

सेक्टर 20 और सेक्टर 39 में अधिकारियों ने किया फुट पेट्रोलिंग

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा साद मिया खान और एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में एसीपी प्रथम नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर 20 और थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग की।

ic88

अधिकारियों ने विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध दिखाई देने वाले वाहनों को बैरिकेडिंग के माध्यम से रोककर उनकी विधिवत जांच करने के निर्देश दिए।

ALSO READ THIS :  अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर संतों की दो टूक, ‘राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन करें’; बोले- नहीं गए तो सवाल उठेंगे

lr88

इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया।

lr88

सेक्टर 142 में एडवांट कट के पास सार्वजनिक वाहनों की सघन जांच

इसी क्रम में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और एडीसीपी ग्रेटर नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेक्टर 142 क्षेत्र में एडवांट कट के पास सार्वजनिक वाहनों की सघन चेकिंग की।

इस दौरान बस, टैक्सी और अन्य वाहनों के अभिलेखों की जांच की गई। पुलिस ने वाहनों में लगी काली फिल्म, गहरे पर्दे, अनधिकृत बदलाव, प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियमों के अनुपालन की भी पड़ताल की।

lr88

संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों के संबंध में पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

lr88

पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त के निर्देश

पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन और संदिग्ध वाहनों की नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने को कहा गया है।

op88

इसके साथ ही सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। रात के समय संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के लिए भी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है।

si88

महिला और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आमजन की सुरक्षा के साथ महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों पर कार्रवाई के साथ रात में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी भी बढ़ाई गई है।

ALSO READ THIS :  जौहर यूनिवर्सिटी पर ध्वस्तीकरण रोक का मायावती ने किया स्वागत, बोलीं- बुलडोजर नहीं, नियमितीकरण हो नीति

88v

अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नियमों का पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का फोकस खासतौर पर उन वाहनों और गतिविधियों पर रहेगा, जिनसे महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

SEXXXXX-VN


[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें