Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » अभद्रता के विरोध पर भाई–बहन की पिटाई, VIDEO वायरल: मुजफ्फरनगर में सरेआम दबंगई, सड़क पर दोनों को पीटते दिखे हमलावर

अभद्रता के विरोध पर भाई–बहन की पिटाई, VIDEO वायरल: मुजफ्फरनगर में सरेआम दबंगई, सड़क पर दोनों को पीटते दिखे हमलावर

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के तितावी थाना क्षेत्र के सैदपुर खुर्द गांव में बुधवार की मध्य रात्रि भाई-बहन के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंग घर में घुस गए और एक लड़की के साथ अभद्रता की। जिसका युवती के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद भाई-बहन को सड़क पर भी बुरी तरह पीटा गया। घटना का VIDEO अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल VIDEO में सड़क पर कुछ लोग भाई-बहन के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन हमलावर लगातार उनके साथ मारपीट करते हैं। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत घर के अंदर हुई थी। आरोप है कि कुछ लोग घर में घुसे और युवती के साथ अभद्रता की। भाई ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने युवती के भाई को भी पीटना शुरू कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने जब भाई पर हमला किया तो बहन भी बचाव में आ गई, जिसके बाद आरोपियों ने भाई-बहन को घर से बाहर सड़क तक घसीटकर बुरी तरीके से पीटा। पिटाई में दोनों भाई बहन घायल हुए हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

सैदपुर खुर्द गांव का यह VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रही मारपीट को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग भी उठ रही है। जिसके बाद तितावी थाना प्रभारी जयवीर चौधरी के निर्देश पर घायलों का मेडिकल परिक्षण कराया गया।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस में देर रात फेरबदल: 3 थानों के प्रभारी बदले: कई दरोगाओं को नई जिम्मेदारी, सिविल लाइन इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को मीरापुर भेजा
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें