Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में सनसनी: राष्ट्रीय बजरंगी सेना अध्यक्ष सुमित बजरंगी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस सुरक्षा की मांग

मुजफ्फरनगर में सनसनी: राष्ट्रीय बजरंगी सेना अध्यक्ष सुमित बजरंगी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस सुरक्षा की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में कथित हिंदूवादी नेता एवं बजरंगी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित बजरंगी ने जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया मैसेंजर कॉल के जरिए एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें सात दिन के भीतर हत्या करने की धमकी दी। सुमित बजरंगी ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

गुरुवार दोपहर करीब 1:30 सुमित बजरंगी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सैफीउल्लास बताया। धमकी मिलने के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कथित कॉल के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है।

सुमित बजरंगी ने आशंका जताई है कि सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। इसी आधार पर उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कराने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल धमकी के आरोपों और कथित कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ALSO READ THIS :  विदेशी ऑर्डर का लालच, फर्जी सर्टिफिकेट और लाखों की ठगी: ‘विजन ट्रेड इंडिया’ गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, 30 से ज्यादा शिकायतों में करीब ₹1.50 करोड़ की ठगी का खुलासा
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें