Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ‘किन्नर के साथ फरार’ मामले में पति की VIDEO सफाई! बोला- जोया से 8 महीने पहले खत्म हुआ रिश्ता, राबिया को नहीं दिया तीन तलाक

‘किन्नर के साथ फरार’ मामले में पति की VIDEO सफाई! बोला- जोया से 8 महीने पहले खत्म हुआ रिश्ता, राबिया को नहीं दिया तीन तलाक

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। तीन बच्चों की मां राबिया ने जिस जोया नाम की ट्रांसजेंडर के साथ अपने पति के चले जाने का आरोप लगाकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई थी, अब उसी मामले में पति की सफाई सामने आई है। ओडिशा में काम कर रहे पति ने शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक VIDEO जारी कर कहा कि जोया के साथ उसकी दोस्ती और पुराने संबंध जरूर थे, लेकिन दोनों करीब 8 महीने पहले ही अलग हो चुके हैं। पति ने पत्नी के तीन तलाक के आरोप से भी इनकार करते हुए कहा कि राबिया उसकी पत्नी है और वह उसी के साथ रहना चाहता है।

पति ने जोया के बारे में कहा कि राबिया को उसके और जोया के संबंधों की जानकारी पहले से थी। उसका दावा है कि जोया ने राबिया का ब्यूटी पार्लर खुलवाने के लिए पैसा लगाया था और काफी समय तक उसके खर्च भी उठाती रही। पति के मुताबिक, जोया और राबिया के बीच भी परिचय था और इस पूरे मामले की जानकारी पत्नी को थी।

जोया की पहचान को लेकर भी पति ने अपनी सफाई में कहा कि वह पहले किन्नर के रूप में पहचानी जाती थी, लेकिन बाद में उसने जेंडर से जुड़ी चिकित्सकीय प्रक्रिया कराई और अब खुद को महिला के रूप में पहचानती है। पति ने इस प्रक्रिया पर करीब पांच लाख रुपये खर्च होने का दावा किया है।

पति ने दावा किया कि जोया से उसकी मुलाकात किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि राबिया के भाई ने ही कराई थी। उसके अनुसार, इसी मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में प्यार एवं संबंध बने। पति का कहना है कि राबिया को इस बारे में पहले से जानकारी थी।

ALSO READ THIS :  मुज़फ्फरनगर में सनसनी! वायरल वीडियो में नाबालिग ने लगाए प्रधान पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप,मचा हड़कंप

सबसे महत्वपूर्ण सफाई उसने तीन तलाक के आरोप को लेकर दी। पति ने कहा कि उसने राबिया को कोई तलाक नहीं दिया है। उसका कहना है कि राबिया आज भी उसकी पत्नी है और वह उसके साथ ही रहना चाहता है। पति के मुताबिक, दोनों के बीच विवाद जरूर हुए हैं, लेकिन उसने पत्नी को तलाक देकर नहीं छोड़ा।

पति ने यह भी बताया कि राबिया द्वारा जोया से जुड़े VIDEO वायरल किए जाने के बाद उसकी नौकरी चली गई थी। उसके मुताबिक, मुज़फ़्फ़रनगर में नौकरी नहीं मिलने के कारण वह ओडिशा चला गया, जहां फिलहाल फल के गोदाम में काम कर रहा है।

राबिया की बीमारी को लेकर पति ने दावा किया कि उसकी पत्नी दो गंभीर बीमारियों से जूझ रही है और उसके इलाज का खर्च जोया ही उठाती रही है। पति का कहना है कि राबिया की लगातार बढ़ती आर्थिक मांगों और बार-बार पैसे मांगने से परेशान होकर ही जोया ने करीब आठ महीने पहले उससे संबंध खत्म कर लिए थे।

इस मामले में राबिया पहले पुलिस कार्यालय पहुंचकर पति पर तीन तलाक देने और जोया के साथ चले जाने का आरोप लगा चुकी है। उसने अपने पास मौजूद VIDEO पुलिस को उपलब्ध कराने की बात भी कही थी। अब पति की VIDEO सफाई सामने आने के बाद दोनों पक्षों के दावे एक-दूसरे से अलग हैं। मामले में लगाए गए आरोपों और दावों की वास्तविक स्थिति उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें