Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » नशा देकर पति की हत्या, प्रेमी समेत बीवी गिरफ्तार: राकिब की इलाज के दौरान हुई थी मौत, परिजनों ने जताया था शक, दोनों की निशानदेही पर नशीली गोली बरामदम

नशा देकर पति की हत्या, प्रेमी समेत बीवी गिरफ्तार: राकिब की इलाज के दौरान हुई थी मौत, परिजनों ने जताया था शक, दोनों की निशानदेही पर नशीली गोली बरामदम

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में युवक राकिब की मौत का मामला अब हत्या के मुकदमे और गिरफ्तारी तक पहुंच गया है। पुलिस ने राकिब की पत्नी तबस्सुम और शाहरूख को गिरफ्तार किया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि तबस्सुम ने अपने प्रेमी शाहरूख के साथ मिलकर राकिब को नशीली दवा दी थी। इसके बाद इलाज के दौरान राकिब की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के साथ दो नशीली गोलियां और उनके रेपर बरामद करने का दावा किया है।

शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में SP देहात महादिक अक्षय संजय ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की शुरुआत 8 सितंबर को हुई, जब राकिब के परिजन रतनपुरी थाने पहुंचे। दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि राकिब को उसकी पत्नी तबस्सुम ने अपने प्रेमी शाहरूख के साथ मिलकर नशीली दवा दी। राकिब की हालत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की तो परत दर परत खुलती चली गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाईं। चार दिन बाद पुलिस ने मामले में वांछित बताए जा रहे तबस्सुम और शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से दो नशीली गोलियां और उनके रेपर बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तबस्सुम हुसैनाबाद भनवाड़ा गांव की रहने वाली है और मृतक राकिब की पत्नी है। वहीं शाहरूख सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के हमजागढ़ गांव का निवासी है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा या साजिश? चक्की पर गया युवक फिर नहीं लौटा घर, खेत की नाली में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

राकिब की मौत के मामले में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसे कथित तौर पर कौन-सी दवा दी गई, वह दवा कहां से आई और बरामद गोलियों का घटना से क्या संबंध है। मौत की परिस्थितियों और आरोपियों की कथित भूमिका से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें