Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » स्टील फैक्ट्री से फिर उठा काला धुआं, VIDEO वायरल: चिमनी के बजाय डायरेक्ट किया जा रहा‘बाईपास’, कई किलोमीटर तक आसमान में फैला धुआं

स्टील फैक्ट्री से फिर उठा काला धुआं, VIDEO वायरल: चिमनी के बजाय डायरेक्ट किया जा रहा‘बाईपास’, कई किलोमीटर तक आसमान में फैला धुआं

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में औद्योगिक प्रदूषण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जौली रोड स्थित स्वरूप स्टील फैक्ट्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फैक्ट्री परिसर से काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। वीडियो मंगलवार शाम करीब 6 बजे का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फैक्ट्री की चिमनी के बजाय डायरेक्ट बाइपास कर धुएं को बाहर निकाला जा रहा है। वीडियो में काले धुएं का गुबार तेजी से ऊपर उठता और आसमान में दूर तक फैलता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का धुआं आसपास के वातावरण और लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है।

जौली रोड पर भंडूर पुलिस चौकी के सामने स्थित राजनीतिक घराने की इस औद्योगिक इकाई को लेकर पहले भी प्रदूषण संबंधी वीडियो सामने आने की बात कही जा रही है। ऐसे में ताजा वीडियो के बाद एक बार फिर प्रदूषण नियंत्रण और औद्योगिक इकाइयों की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस तरह का उत्सर्जन लगातार होता रहा तो आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भंडूर, भंडूरा, मिर्जा टिल्ला, बेहड़ा अस्सा, झारेड़ा और असद नगर समेत आसपास के गांवों में रहने वाले लोग हवा की गुणवत्ता को लेकर चिंतित हैं।

काले धुएं में मौजूद प्रदूषक तत्वों का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। खासकर लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से सांस और आंखों से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिख रहे धुएं में कौन से प्रदूषक मौजूद थे और उत्सर्जन निर्धारित मानकों के अनुरूप था या नहीं, यह संबंधित विभाग की जांच और वैज्ञानिक परीक्षण से ही स्पष्ट होगा।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर! चोरी कर फौजी की भैंस बेचकर खूब की मस्ती, अब सलाखों के पीछे पहुंचा

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से औद्योगिक इकाइयों पर लगातार कार्रवाई और निगरानी की बात कही जाती रही है। अब सवाल यह है कि स्वरूप स्टील के वायरल वीडियो का विभाग संज्ञान लेता है या नहीं और जांच में धुएं के स्रोत तथा उत्सर्जन की स्थिति क्या सामने आती है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

प्राचीन देवस्थान की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग: देवस्थान और कब्रिस्तान की भूमि अलग-अलग चिह्नित होने के बावजूद कराया जा रहा निर्माण, डीएम से बोले- पैमाइश के बाद भी नहीं हटा निर्माण

ज़रूर पढ़ें